ऊर्जा संरक्षण पेंटिंग प्रतियोगिता में डीएवी जांता विद्यालय से दीप्ति सेन का चयन

ऊर्जा संरक्षण पेंटिंग प्रतियोगिता में डीएवी जांता विद्यालय से दीप्ति सेन का चयन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 नवंबर 2025 - डीएवी स्कूल जाता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि “ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2025” के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 6 वीं की प्रतिभावान छात्रा दीप्ति सेन का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता अपनी कल्पना से भविष्य को रंग दे विषय पर आधारित है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 
    दीप्ति सेन ने अपनी रचनात्मकता, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील सोच और ऊर्जा संरक्षण के महत्व को अपनी पेंटिंग में बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। उनकी उत्कृष्ट कला और विषय की गहरी समझ को देखते हुए राज्य/संघ राज्य क्षेत्र स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया है। जिसमें दीप्ति को इस संघ के द्वारा चयनित किया गया है, जिसमें राजकीय स्तर पर चयन होने पर 50000 रूपये पुरस्कार राशि प्रदान किया जाएगा। राज्य/संघ राज्य क्षेत्र स्तरीय स्तर के बाद अगला चरण राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर 100000 रू पुरस्कार राशि प्रदान किया जाएगा।
      डीएवी विद्यालय परिवार दीप्ति सेन की इस उपलब्धि पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करता है। विद्यालय के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने कहा कि दीप्ति की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव की बात है, बल्कि दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीप्ति आगामी चरणों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और विद्यालय का नाम रोशन करेगी। 
     डीएवी विद्यालय जाता की ओर से दीप्ति सेन को हार्दिक शुभकामनाएँ तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ दी गई।