पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने जमा किया अपना एसआईआर गणनापत्रक

पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने जमा किया अपना एसआईआर गणनापत्रक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 नवम्बर 2025 - बेमेतरा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने अपना एवं अपने परिवार का एस आई आर गणना पत्र को बीएलओ को सौंपा। पूर्व विधायक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे विशेष ग्रहण पुनरीक्षण के पत्रक को भरकर सभी को अपने-अपने बीएलओ को सौंपना है। इस बात को सभी को ध्यान में रखना होगा कि निर्धारित समय अवधि में सभी अपने फार्म जमा कर दें। 
          कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने अपील करते हुए कहा है कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने आसपास रहने वाले सभी लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण फॉर्म भरने में सहायता करें तथा इस बात को ध्यान में रखें कि कोई भी मतदाता गहन पुनरीक्षण से छूटने न पाए, अन्यथा मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया जाएगा, इसलिए आवश्यक है कि हम अपने आसपास के मतदाताओं का ध्यान रखें, विशेष गहन पुनरीक्षण में उनकी सहायता करें। साथ ही साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए बीएलओ से भी अपने कार्यों को लेकर गंभीर तथा सचेत रहने की हिदायत दी, जिससे कोई मतदाता मतदाता सूची से विलोपित ना होने पाए। साथ ही साथ कोई फर्जी मतदाता मतदाता सूची में स्थान न पाए इसके लिए सचेत रहें और अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय में बनाकर कार्य करें।