एबीवीपी कार्यकताओं द्वारा एसडीएम कार्यालय में आंदोलन की सूचना पर रात में शुल्क माफी का आदेश जारी

एबीवीपी कार्यकताओं द्वारा एसडीएम कार्यालय में आंदोलन की सूचना पर रात में शुल्क माफी का आदेश जारी 

मामला था शासकीय कालेज साजा में जनभागीदारी शुल्क वृद्धि का, आंदोलन की सूचना पर प्रशासन द्वारा रात में की गई शुल्क माफी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 20 नवम्बर 2025 - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई साजा द्वारा शासकीय महाविद्यालय साजा में जनभागीदारी शुल्क 450 से बढ़ाकर 600 किए जाने पर परिषद ने कॉलेज प्रशासन को 10 नवम्बर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग रखी कि यह शुल्क वृद्धि पूर्णतः अनुचित, अवैध एवं छात्रहित के विपरीत है, इसलिए इसे तत्काल निरस्त किया जाए। महाविद्यालय साजा के प्रबंधन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं किया गया, जिससे विद्यार्थियों में रोष और बढ़ गया, जिसके चलते परिषद ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वृद्धि वापस नहीं ली गई तो एबीवीपी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य रहेगा। जिससे छात्रों द्वारा एसडीएम कार्यालय साजा का घेराव 20 नवम्बर को तय किया गया। मगर एबीवीपी कार्यकताओं के आंदोलन की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही की। 
           आंदोलन एवं ज्ञापन की जानकारी महाविद्यालय साजा प्रबंधन तक पहुँचने के बुधवार को रात्रि में प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए शुल्क वृद्धि को वापस कर दिया और जनभागीदारी शुल्क माफी का आदेश जारी कर दिया। यह आदेश एबीवीपी के संघर्ष, छात्र शक्ति तथा सामूहिक दबाव का प्रत्यक्ष परिणाम है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। परिषद का संघर्ष हमेशा छात्रहित के लिए है और आगे भी जारी रहेगा। शुल्क माफी से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सीध लाभ मिलेगा। 
      अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साजा के नगर मंत्री सुमन साहू ने कहा कि महाविद्यालय साजा परिवार छात्र शक्ति से डर के तत्काल प्रभाव से आदेश निरस्त किया जाना सभी छात्रों की एकता और साहस का परिणाम है। 
      इस एकजुटता में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक संदीप यदु, नगर सह मंत्री सूर्यकांत, गोविंद, गजानंद, हेमा, झम्मान, पेमीन, योगेश्वरी, तुकेश्वर, भोला, दुर्जन, दानेश्वर, चमपेश्वर, विकास, धनेश्वर, योगिता, केवल, प्रीति, कविता, कामीनी, दिव्या, मोहनी, खुसबू सहित समस्त विघार्थी उपस्थिति रहे।