आईजीपी दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने जिलें के सभी थाना चौकी में कराया क्युआर कोड चस्पा

आईजीपी दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने जिलें के सभी थाना चौकी में कराया क्युआर कोड चस्पा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08.11.2025 - बेमेतरा जिले में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज (IGP) राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी में क्युआर कोड चस्पा किया गया है, जिसमें आम नागरिक क्यूआर कोड स्कैन करके पुलिस के प्रति अपने अनुभव और सुझाव सीधे पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। यह एक सरल और पारदर्शी तरीका है, जिससे आप पुलिस के व्यवहार, कार्यप्रणाली पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। यह पहल बेहतर पुलिसिंग और नागरिक-पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए की गई है।