वॉटरशेड महोत्सव - रील बनाने को 50 हजार व फोटोग्राफी विजेता को मिलेगें 1 हजार का इनाम

वॉटरशेड महोत्सव - रील बनाने को 50 हजार व फोटोग्राफी विजेता को मिलेगें 1 हजार का इनाम 

जलग्रहण विकास कार्यों में भागीदारी बढ़ाने के लिए होगा आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 नवंबर 2025 - वाटरशेड महोत्सव 2025 के अंतर्गत सोशल मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 12 नवम्बर से 31 दिसबर 2025 तक जलग्रहण विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY) और राज्य सरकार की अन्य जलग्रहण विकास योजनाओं के तहत जल संचयन संरचनाओं, बागवानी और कृषि वानिकी वृक्षारोपण जैसे विकास कार्यों से संबंधित रील्स एवं फोटोग्राफ्स पर आधारित कंटेंट तैयार करना हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को https://wdcpmksy.dol.gov.in/register Mahotsav वेबसाईट पर पंजीकरण करना होगा और सोशल मीडिया पर निर्धारित हैशटैग "#WDC-PMKSY-Watershed Mahotsav 2025 के साथ कंटेंट पोस्ट कर उसके लिंक को ऑनलाइन जमा करना होगा। विजेताओं का चयन रीच (45 प्रतिशत), इंगजमेंट (25 प्रतिशत) विषय की प्राशांगिकता (10 प्रतिशत), रचनात्मक व मौलिकता (10 प्रतिशत) तथा दृश्य और तकनीकी गुणवत्ता (10 प्रतिशत) के आधार पर किया जाएगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ रील के लिए 50000 और फोटोग्राफ के लिए 1000 के पुरस्कार दिए जांएगें। यह पहल जल संरक्षण एवं वाटरशेड विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने तथा जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश सरकरों के सहयोग से आयोजित की जा रही हैं। कंटेंट जमा करने के बाद पूर्ण रूप से Dolr के कॉपीराइट अधीन होगी जिसका उपयोग विभिन्न प्रचार एवं शैक्षिक उद्देश्यों के लिए सरकार द्वारा किया जा सकता हैं। प्रतियोगिता के नियमों के तहत अश्लील या कृत्रिम रूप से बढ़ाये गए व्यूज आदि अस्वीकार्य होगें और सभी प्रतिभागी कानूनी नियमों के तहत जिम्मेदार होगें। 
   जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के सहयोग से "वाटरशेड महोत्सव" का आयोजन किया जा रहा हैं।