गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव 2025-26 : जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु नर्तक दलों से आवेदन आमंत्रित

गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव 2025-26 : जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु नर्तक दलों से आवेदन आमंत्रित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 नवंबर 2025 - गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पारंपरिक संस्कृति, लोकगीत और लोकनृत्य की समृद्ध विविधता को मंच प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में सहभागिता हेतु नर्तक दलों को आमंत्रित किया गया है।     
        कलेक्टर कार्यालय (आदिवासी विकास शाखा) जिला बेमेतरा द्वारा बताया गया कि इच्छुक नर्तक दल 02 दिसंबर 2025 तक कार्यालयीन समय में कक्ष क्रमांक-72 में उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि 02.12.2025 के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। 
       अतः सभी नर्तक दल समयावधि के भीतर आवेदन जमा कर जिले की गौरवपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा बनने का अवसर अवश्य प्राप्त करें।