विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में नगर पालिका बेमेतरा को मिला अधोसंरचना विकास योजना से 1.4670 करोड़ की सौगात

विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में नगर पालिका बेमेतरा को मिला अधोसंरचना विकास योजना से 1.4670 करोड़ की सौगात 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 नवंबर 2025 - "हर दिशा में प्रगति, हर वार्ड में विकास, अब बेमेतरा बनेगा विकास का मिसाल" को लेकर विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में नगर पालिका बेमेतरा को अधोसंरचना विकास योजना अन्तर्गत 1.4670 करोड़ रुपए (1 करोड़ 46 लाख 70 हजार रुपए) की सौगात राज्य सरकार से मिली हैं। जिसके अंतर्गत नगर पालिका बेमेतरा में तालाबों में महतारी घाट का निर्माण, बाज़ारों में चौड़ी शेड निर्माण, विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क निर्माण, मुक्तिधामों में डोम शेड व प्रतीक्षालय निर्माण, विभिन्न स्थानों पर बस स्टॉप निर्माण, रंगमंच निर्माण के कार्य शामिल हैं। अब इन प्रमुख विकास कार्यों की स्वीकृति से बेमेतरा नगर पालिका के विकास कार्यों को तेज गति मिलेगी। इस पर विधायक दीपेश साहू ने कहा ये तो बस शुरुआत है, हर वार्ड के विकास की ये यात्रा अब और तेज होगी।