प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, प्रभारी एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत 08 नवंबर 2025 को पुलिस चौकी देवरबीजा स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम हाडाहुली में गौठान के पास आम जगह पर कुछ जुआडी 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर देवरबीजा पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडी पकड़े गए।
जिसमें पुलिस चौकी देवरबीजा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण दर्ज कर 06 जुआडियो राजेश साहू उम्र 26 वर्ष ग्राम निनवा पुलिस चौकी देवरबीजा, तामस पटेल उम्र 35 वर्ष ग्राम कंदई पुलिस चौकी देवरबीजा, ताकेश्वर वर्मा उम्र 24 वर्ष ग्राम हाडाहुली पुलिस चौकी देवरबीजा, युगल किशोर साहू उम्र 32 वर्ष ग्राम कंदई पुलिस चौकी देवरबीजा, सुदन वर्मा उम्र 50 वर्ष ग्राम हाडाहुली पुलिस चौकी देवरबीजा, नागेन्द्र वर्मा उम्र 35 वर्ष ग्राम निनवा पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 13400 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रधान विजय साहू, आनंद कोठारी, आरक्षक रामगोपाल निषाद, प्रदीप ठाकुर, मुकेश सिंह राजपूत, पुरूषोत्तम पटेल सहित समस्त पुलिस चौकी देवरबीजा स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।