एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने जिले के पीएसओ एवं डीएसबी के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ली बैठक व दिए प्रशिक्षण

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने जिले के पीएसओ एवं डीएसबी के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ली बैठक व दिए प्रशिक्षण 

सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने दिए गए निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस कार्यालय में जिले के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पीएसओ (PSO) एवं जिला विशेष शाखा (DSB) के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए गए एवं बैठक ली। 
सभी को अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने एवं विशिष्ट व्यक्तियों, वीआईपी, वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जारी दिशा-निर्देशो का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जिले के विशिष्ट व्यक्तियों, वीआईपी, वीवीआईपी प्रवास के दौरान जिले में आने वाले एवं जिले के विशिष्ट व्यक्तियों, माननीय मंत्री, विधायको की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए और कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने व कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आसूचना तंत्र मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने, मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।
            जिले के विशिष्ट व्यक्तियों, वीआईपी, वीवीआईपी कार्यक्रम की पूर्णरूप से जानकारी लेकर समुचित सुरक्षा व्यवस्था लगाने एवं कार्यक्रम के दौरान सुक्ष्मता से पैनी नजर रखकर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने व इसके अलावा भी कानून एवं सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
   इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी राजेश कुमार झा सहित जिले के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पीएसओ (PSO) एवं जिला विशेष शाखा (DSB) के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।