एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर “सशक्त एप” से वाहनों का चेकिंग

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर “सशक्त एप” से वाहनों का चेकिंग  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 अक्टूबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने संपत्ति संबंधी अपराध में नियंत्रण करने एवं “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉटल,ढाबा, हॉट-बाजार एवं वाहन चेकिंग के दौरान वाहनो का चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के संबंध में सायबर सेल एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी स्टाफ के द्वारा 05 अक्टूबर 2025 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉटल, ढाबा, हॉट-बाजार, सदर बजार एवं चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से जिले के थाना एवं चौकी स्टाफ द्वारा वाहनो का चेकिंग की गई।