एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर मोटर व्हीकल एक्ट में 04 वाहन चालको से ली गई 1200 रु समन शुल्क

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर मोटर व्हीकल एक्ट में 04 वाहन चालको से ली गई 1200 रु समन शुल्क 

आबकारी एक्ट में 05 एवं माईनर एक्ट में 22 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 अक्टुबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी क्रम में 05 अक्टूबर 2025 को चौकी देवकर, संबलपुर एवं देवरबीजा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 05 प्रकरण में 05 आरोपी नंद कुमार विश्वकर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी राजपुर, जीवन साहू उम्र 50 वर्ष निवासी मेढकी, कमल कुमार निषाद उम्र 39 वर्ष निवासी खम्हरिया डी, ओम प्रकाश यादव उम्र 35 वर्ष निवासी देवरबीजा, अशोक कहार उम्र 56 वर्ष निवासी देवरबीजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई है। 
     इसी क्रम में 05 अक्टुबर 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना बेमेतरा में 03 प्रकरण में 14 व्यक्ति, थाना चंदनू में 02 प्रकरण में 07 व्यक्ति, चौकी खण्डसरा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 06 प्रकरण में 22 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।
      इसी क्रम में 05 अक्टुबर 2025 को चौकी खण्डसरा में 04 प्रकरण में 04 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 04 प्रकरण में 1200 रूपये समन शुल्क लिया गया।  

 बेमेतरा पुलिस की अपील - बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही हैं।