नवरात्र का पर्व शक्ति आराधना के साथ जीवन में संयम अनुशासन का भी हैं एक मिला-जुला रूप - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

नवरात्र का पर्व शक्ति आराधना के साथ जीवन में संयम अनुशासन का भी हैं एक मिला-जुला रूप - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 

पिरदा भिभौरी दुर्गा उत्सव में शामिल हुए आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 अक्टुबर 2025 - बेमेतरा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा श्री जय महाकाल दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा रखे गए दुर्गा पंडाल पर पहुंचे, जहां उन्होंने मां दुर्गा का दर्शन कर विधि विधान से पूजन किया एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए माता से आशीर्वाद मांगा। जय महाकाल दुर्गा से समिति व्यापारी संघ द्वारा इस अवसर पर सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम छत्तीसगढ़ लोक कला मंच रंग सरोवर का भी कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आशीष छाबड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की उपासना हम सभी नवरात्र पर्व के अवसर पर करते हैं। हम विभिन्न रीतियों के माध्यम से माता को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं, जिससे हमें माता का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। यह न केवल एक शक्ति आराधना का पर्व है बल्कि आपसी सौहार्द जीवन में संयम अनुशासन का भी एक मिला-जुला रूप है, जिसे हमें आत्मसात करना होता है। 
मां दुर्गा की आराधना से न केवल हमें आध्यात्मिक संतुष्टि ही नहीं मिलती है बल्कि जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है, इससे समाज में आपसी सद्भावना और भाईचारा भी बढ़ता है। मैं आयोजन समिति को अपनी ओर से साधुवाद ज्ञापित करते हुए शुभकामना देता हूं कि उन्होंने पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा का कार्य किया है और बहुत ही सफल आयोजन इस मां दुर्गा पंडाल के माध्यम से संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर रवि परगनिहा, शुभम वर्मा, प्रांजल तिवारी, चंद्रविजय धीवर, मोनल सिन्हा, निहाल परगनिहा, रवि साहू, विवेक राजपूत, नारायण चेलक, दुखम लाल साहू, कृष्णा चतुर्वेदी, चंद्रहास वर्मा, प्रकाश यादव, गंगा प्रसाद निषाद, रामेश्वर ध्रुव, दिलीप टिकरिया, संजय परगनिहा, प्रकाश यादव, समिति के सदस्य सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।