कांग्रेस भवन बेमेतरा में मनाया गयी बापू की जयंती
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 अक्टुबर 2025 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के कांग्रेस भवन एवं राम मंदिर प्रांगण में गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। अपनी ओर से जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने दोनों नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा आज विश्व में जिस तरीके के हालात चल रहे हैं उसमें सर्वाधिक किसी विचारधारा की प्रासंगिकता है तो वह महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता। महात्मा गांधी न केवल एक व्यक्ति थे बल्कि एक विचार थे, जो सदियों तक मानवता को जीवन का एक रास्ता दिखायेंगे। उन्होंने आजादी की लड़ाई को शांति और अहिंसा के मार्ग से जीता, आज समूचा विश्व उसी रास्ते पर चलने की सोच रहा है। महात्मा गांधी आज केवल भारत ही नहीं पूरे विश्व के सर्वमान्य नेता है, जिनके विचार समान रूप से संपूर्ण विश्व में स्वीकार किया जा रहे हैं। इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दिनेश पटेल जिला अध्यक्ष सेवादल, मनोज शर्मा, ऋषि वर्मा, मिथलेश वर्मा, मोहित, भावसिंह राज, नीलेश ठाकुर, राजेन्द्र वर्मा, राजकुमार निषाद, राजकुमार बंजारे, जयप्रकाश, तोकेश्वर साहू, धरम वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।