प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 अक्टुबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत 11 अक्टुबर 2025 को थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम झाल में आम जगह पर कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर थाना नवागढ़ पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडी पकड़े गए।
जिसमें थाना नवागढ़ में 01 प्रकरण दर्ज कर 14 जुआडियों दिलीप साहू उम्र 30 वर्ष, दिनेश विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष, राजू साहू उम्र 25 वर्ष, संजय साहू उम्र 27 वर्ष, बिंदाराम साहू उम्र 52 वर्ष, रज्जू साहू उम्र 35 वर्ष, संतोष चौहान उम्र 32 वर्ष, विश्वराज बघेल उम्र 26 वर्ष, येहूराम साहू उम्र 64 वर्ष, फागुराम साहू उम्र 45 वर्ष, तुलसी राम साहू उम्र 49 वर्ष, जितेन्द्र दास घृतलहरे उम्र 52 वर्ष, त्रिलोचन साहू उम्र 32 वर्ष, जितेन्द्र साहू उम्र 30 वर्ष सभी निवासी ग्राम झाल थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 4870 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक अलील चंद, प्रधान आरक्षक अशोक तिर्की, आरक्षक राजेन्द्र साहू, राहुल दुबे, रविकांत चंद्रवंशी, ओंकार निर्मलकर, विजय घृतलहरे, राजआडिल सहित थाना नवागढ के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।