प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 अक्टुबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत 11 अक्टुबर 2025 को चौकी देवरबीजा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम तेन्दुआ नयापारा दुर्गा मंच के सामने आम जगह पर बिजली खंभा के नीचे बिजली के प्रकाश में बैठकर कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर चौकी देवरबीजा पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडि पकड़े गए।
जिसमें चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण दर्ज कर 03 जुआडियों लिखेन्द्र श्रीवास उम्र 27 वर्ष, पीला ऊर्फ पुष्पराज यादव उम्र 20 वर्ष, चित्रेन पटेल उम्र 32 वर्ष सभी निवासी तेन्दुआ नयापारा चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 1180 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक नंदलाल चतुर्वेदी, अनंत कोठारी, आरक्षक प्रवीण वर्मा सहित पुलिस चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।