कलेक्टर, सीएमएचओ के निर्देश एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू, जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला जेल बेमेतरा में विचाराधीन बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्टर, सीएमएचओ के निर्देश एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू, जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला जेल बेमेतरा में विचाराधीन बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण 

रजत महोत्सव पर 146 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श के साथ रक्त जांच 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 सितम्बर 2025 - रजत महोत्सव छत्तीसगढ़ तहत स्वास्थ्य विभाग जिला चिकित्सालय बेमेतरा से जिला जेल बेमेतरा के विचाराधीन बंदियों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। उक्त स्वास्थ्य शिविर कलेक्टर रणबीर शर्मा, सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के निर्देश एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू, जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला जेल बेमेतरा में रजत महोत्सव पर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने सभी बंदियों का स्वास्थ्य जांच, परीक्षण, परामर्श देते हुए रक्त जांच किया गया। 
जिला जेल बेमेतरा में इस अवसर पर 146 विचाराधीन बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 70 बंदियों का ब्लड शुगर, रक्त चाप, सर्दी खांसी, बुखार दर्द, खुजली आदि शिकायत पर जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाई उपलब्ध कराया गया। 
यह स्वास्थ्य परीक्षण जिला चिकित्सालय बेमेतरा से डॉ सुभाष साहू, दीपांजलि डेनियल नर्सिंग ऑफिसर द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर जिला जेल बेमेतरा के जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय, फार्मासिस्ट दीक्षा अंगारे, जेल प्रहरी स्टाफ के साथ जिला चिकित्सालय से वाहन चालक कृष्ण कुमार वर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ऋषि कुमार उपस्थित रहे।