सोलर पावर प्लांट परपोड़ी के रक्तदान शिविर में 26 यूनिट रक्त संग्रहित

सीएमएचओ व सिविल सर्जन के मार्गदर्शन पर शिविर का आयोजन, रक्तवीरों का प्रमाण पत्र से सम्मान  
बेमेतरा 24 जून 2026 - परम पूज्य सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड दुर्ग ग्रुप द्वारा पावर प्लांट परपोड़ी साजा में 24 जून 2026 को चेयरमैन गौतम अडानी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोहड़ेकर एवं सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कुल 26 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। 

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य 
सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट हेड प्रशांत चतुर्वेदी, उमेश चंद्रवंशी, विवेक सिंह, जीवेश श्रृंगी, टिकेंद्र जंघेल सहित कंपनी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

ब्लड बैंक टीम का सहयोग 
ऐश्वर्या साहू (RMA), भूपेंद्र कुर्रे (MLT), विष्णु पटेल (MLT), हरिशंकर (MLT), श्रीमती कुलेश्वरी साहू (ब्लड काउंसलर), विनेश्वर जायसवाल (काउंसलर), वाहन चालक रामचरण साहू एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राधे साहू का विशेष सहयोग रहा। 
      प्लांट हेड प्रशांत चतुर्वेदी ने कहा कि चेयरमैन के जन्मदिन को हमने सेवा दिवस के रूप में मनाया। रक्तदान कर हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं, इससे बड़ा पुण्य नहीं। 
  सभी 26 रक्तदाताओं को जिला चिकित्सालय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। CMHO डॉ. अमृतलाल रोहड़ेकर ने सोलर एनर्जी प्रा. लि. की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट सेक्टर का सामाजिक सरोकारों से जुड़ना सराहनीय है। 
   जिला चिकित्सालय बेमेतरा प्रबंधन ने सोलर एनर्जी प्रा. लि. दुर्ग, सभी रक्तदाताओं एवं ब्लड बैंक स्टाफ का आभार व्यक्त किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ