रजत जयंती महोत्सव के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जांच का किया गया सफल आयोजन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 20 सितम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा, रजत जयंती महोत्सव के अवसर कलेक्टर रणबीर शर्मा बेमेतरा के निर्देशन एवं डॉ अमृतलाल रोहलेडर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा डॉ. एके वर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा के मार्गदर्शन में 19 सितम्बर को नगर पंचायत परपोड़ी के आईटीआई व शासकीय हाई स्कूल कारेसरा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बालिकाओ को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान कर इनकी हीमोग्लोबिन, सिकलिन जांच किया गया।
इस दौरान शिविर में 180 छात्राओं का स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया एवं स्वास्थ्य जांच के पश्चात छात्राओं को दवाई वितरण किया गया। हाई स्कूल कारेसरा के शिविर में रवि वर्मा आरएमए, श्रीमती सरला पांडेय एलएचव्हीआर, सुपरवाइजर केदार निर्मल, आरएचओ श्रीमती आशा, इसी तरह से आईटीआई परपोड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण में ऐश्वर्य साहू आरएमए, बीएल साहू एनएमए, श्रीमती जितेश्वरी साहू स्टाफ नर्स, श्रीमती नम्रता साहू आरएचओ उपस्थित थे।