बारगांव (बेरला) स्कूल में सरपंच प्रतिनिधि सच्चिदानंद मिश्रा ने नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत

अतिथियों ने विद्यार्थियों का तिलक, पुष्प वर्षा और मिठाई खिलाकर स्वागत कर किया उत्साहवर्धन 
बेमेतरा 21 जून 2026 - जिलें के बेरला ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सच्चिदानंद मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। 
 अतिथि सच्चिदानंद मिश्रा ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। प्राचार्य श्याम सिंह ने बच्चों को मेहनत और अनुशासन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। 
 इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकगण, विद्यालय प्राचार्य श्याम सिंह, व्याख्याता देवधर कुमार देवागंन, श्याम सुंदर साहू, हिमाचल साहू, संजय बन्छोर, डीआर साहू, हरीश साहू, भीष्म देव साहू, डीजी रानी साहू, पूर्णिमा साहू, तुलसी साहू, गुमान यादव, भूपेश सिन्हा और छत्तीसगढ़ संस्कृत शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष दौलतराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ