शिकायत पर कार्रवाई, मिठाई के नमूने जांच हेतु संकलित, दिए निर्देश व हिदायत
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 28 सितंबर 2025 - करणी मां बीकानेर स्वीट्स की मिठाई की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिलने पर साजा एसडीएम के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान का निरीक्षण किया। यहाँ से कलाकंद, छेना रसगुल्ला और नारियल लड्डू के नमूने जांच के लिए फूड लेबोरेटरी भेजे गए हैं। साथ ही संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
ज्ञात हो कि इस प्रतिष्ठान करणी मां बीकानेर स्वीट्स साजा की मिठाई में शनिवार को कीड़े निकलने वाली फोटो सोशल मीडिया में सुबह से वाइरल हो रही थी। यह इस दुकान की पहली घटना नहीं हैं, इसके पहले भी कई बार इस प्रकार की घटना हो चुकी हैं। जिस पर विभाग मौन रहा।
इसके अलावा, साजा की अन्य मिठाई दुकानों और गुपचुप-चाट कार्नर का निरीक्षण कर स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ पेयजल उपयोग करने के निर्देश दिए गए।