"माता बहादुर कलारिन सम्मान" वर्ष 2025 हेतु आवेदन 26 सितम्बर तक आमंत्रित

"माता बहादुर कलारिन सम्मान" वर्ष 2025 हेतु आवेदन 26 सितम्बर तक आमंत्रित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 सितंबर 2025 - छग शासन द्वारा महिलाओं करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष राज्य अलंकरण समारोह में "माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया जाना है। जिसके तहत एक महिला को सम्मान राशि 2 लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जावेगा। अतः जिले अंतर्गत उक्त क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं से कार्यालय जिला कार्यकम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग जिला बेमेतरा (छ.ग.) में आवेदन आंमत्रित किया जाना हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितम्बर 2025 समय 05 बजे तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग जिला बेमेतरा से संपर्क कर सकते है।         

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ