प्राथमिक शाला सहगांव (बेरला) में मना शाला प्रवेशोत्सव व न्योता भोज

बेमेतरा 27 जून 2026 - जिलें के बेरला ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला सहगांव में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। सरपंच अंजली सोनवानी, सरपंच प्रतिनिधि एवन सोनवानी, पंच श्रवण राय, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष संजू राय, पालकगण सोनू यादव, विजय निषाद, प्रधानपाठक अरुण मेहरा, सहायक शिक्षक खिलेश कुमार साहू एवं रसोइया मीना निषाद, अमरीका निषाद के उपस्थिति में बच्चों का फूल, गुलाल, मिठाई खिलाकर और पुस्तक प्रदान करके शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जगबाई साहू पति पोषण साहू बारगांव के द्वारा आंशिक न्योता भोज के रूप में फल पपीता एवं मिष्ठान वितरण किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ