प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 सितंबर 2025 - छग शासन द्वारा महिलाओं में विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष राज्य अलंकरण समारोह में "वीरांगना" रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार" प्रदान किया जाना है। जिसके तहत एक महिला को सम्मान राशि 2 लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जावेगा। अतः जिले अंतर्गत उक्त क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं से कार्यालय जिला कार्यकम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग जिला बेमेतरा (छ.ग.) में आवेदन आंमत्रित किया जाना हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितम्बर 2025 समय 05 बजे तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग जिला बेमेतरा से संपर्क कर सकते है।
0 टिप्पणियाँ