एसएसपी रामकृष्ण साहू की उपस्थिति में बेमेतरा पुलिस द्वारा माकड्रिल (बलवा ड्रिल) व वज्र वाहन से अश्रु गैस चलाने की विधि के संबंध में अभ्यास का आयोजन
वज्र वाहन होने से कम बल में भी हालात किए जा सकेंगे नियंत्रित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 अगस्त 2025 - रक्षित केन्द्र बेमेतरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह की उपस्थिति में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के उद्देश्य से शुक्रवार को बेमेतरा पुलिस द्वारा माकड्रिल (बलवा ड्रिल) व वज्र वाहन से अश्रु गैस चलाने की विधि के संबंध में अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसे पुलिस की शब्दावली में बलवा ड्रिल भी कहा जाता है।
वाहन से एनाउंसमेंट के साथ प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने में इस्तेमाल किया जा सकेगा। वज्र वाहन नई तकनीक से लैस है, व्यवस्था बनाए रखने में इसे उपयोग में लाया जाता हैं वाहन के ऊपरी हिस्से में लगा चैंबर खोलते हैं।
वज्र वाहन होने से कम बल में भी हालात नियंत्रित किए जा सकेंगे। बार-बार अश्रु गोले सिस्टम में लगाने की जरूरत नहीं लगेगी। इसमें फ़र्स्ट एड बॉक्स के साथ स्ट्रेचर भी हैं। घायलों के लिए एंबुलेंस जैसा काम करेगा। ऑपरेटर भी साथ रहेगा।
जिसमें रक्षित निरीक्षक, थाना एवं चौकी स्टाफ सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा संबंधित पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस माकड्रिल का उद्देश्य संभावित आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
बलवा ड्रिल अभ्यास में रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, उप निरीक्षक बल्लू राम सोरी, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू, जितेन्द्र कश्यप, कृष्ण कुमार क्षत्री, गौकरण वर्मा, जाहिर खान, दिलीप सिंह, माधव सिंह, राममिलन सिंह सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह माकड्रिल अभ्यास क्रमिक रूप से जिले के समस्त पुलिस बल के साथ आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था की किसी भी स्थिति में प्रभावी और सुनियोजित ढंग से कार्य किया जा सके।