रक्षित केंद्र पुलिस ऑफिसर्स मेस बेमेतरा परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

रक्षित केंद्र पुलिस ऑफिसर्स मेस बेमेतरा परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित 

जिलें के पुलिस आरक्षक यशपाल राजपूत का 31 जुलाई को हुआ आकस्मिक निधन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 अगस्त 2025 - जिलें के पुलिस विभाग में पदस्थ दिनांक आरक्षक यशपाल राजपूत के 31 जुलाई 2025 को आकस्मिक निधन पर आज रक्षित केंद्र पुलिस ऑफिसर्स मेस बेमेतरा परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान आरक्षक स्व. यशपाल राजपूत को 2 मिनट का मौन धारण कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
स्व. यशपाल राजपूत जिला विशेष शाखा बेमेतरा में पदस्थ रहते हुए आसूचना संकलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को अत्यंत ईमानदारी, लगन एवं परिश्रम के साथ संपन्न कर रहे थे। वे अपने कार्य के प्रति पूर्णतः अनुशासित एवं समर्पित रहे, जिससे विभाग को सदैव लाभ प्राप्त हुआ। उनके असमय निधन से बेमेतरा पुलिस को अपूरणीय क्षति पहुँची है। 
         इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, उप निरीक्षक बल्लू राम सोरी, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू, जितेन्द्र कश्यप, कृष्ण कुमार क्षत्री, गौकरण वर्मा, जाहिर खान, दिलीप सिंह सहित थाना/चौकी, रक्षित केंद्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।