एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर आरोपी भूपेन्द्र वर्मा से 3100 रु नगदी एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त
थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 अगस्त 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी कडी में 31 जुलाई 2025 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिला की एक व्यक्ति चौपाटी के पास तालाब पार बेमेतरा में अंको पर रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी पर्ची लिख कर लोगो को सट्टा खिला रहा है की सुचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ मौके पर पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकडा गया। थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी भूपेन्द्र वर्मा पिता खेलावन वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी हथमुडी थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 3100 रूपये एवं सट्टा-पट्टी,पेन जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, आरक्षक मनीष मिश्रा, असलम खान, धनेश लहरे एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।