पुलिस कस्टडी में आरोपियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा लापरवाही को माना जाएगा गंभीर अनुशासनहीनता - एसएसपी रामकृष्ण साहू

पुलिस कस्टडी में आरोपियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा लापरवाही को माना जाएगा गंभीर अनुशासनहीनता - एसएसपी रामकृष्ण साहू 

पुलिस कस्टडी (बंदीगृह) में आरोपियों को हथकड़ी लगाने के संबंध में रक्षित केंद्र में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 अगस्त 2025 - रक्षित केंद्र बेमेतरा में आज आयोजित जनरल परेड के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
       इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस कस्टडी (बंदीगृह) में आरोपियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं उन्हें हथकड़ी लगाने की सही विधि के बारे में प्रशिक्षण देना था। सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को इस संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचा जा सके। 
     इस अवसर पर एसएसपी श्री साहू ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि पुलिस कस्टडी में आरोपियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क, सजग एवं जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करना आवश्यक है। 
   कार्यशाला में रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, उप निरीक्षक बल्लू राम सोरी, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू, जितेन्द्र कश्यप, कृष्ण कुमार क्षत्री, गौकरण वर्मा, जाहिर खान, दिलीप सिंह, माधव सिंह, राममिलन सिंह सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।