साजा में श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के तहसील समिति का गठन

साजा में श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के तहसील समिति का गठन 

नेहरु प्रसाद श्रीवास अध्यक्ष, महेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष, शशि बाला साहू महिला उपाध्यक्ष, नरेश साहू कोषाध्यक्ष, भोजराम साहू सचिव चयनित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - वर्तमान की बढ़ती सूचना संचार माध्यमों के समय में लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने की दृष्टि से श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान की तहसील स्तरीय इकाई का गठन महामाया मंदिर साजा में पंडित हरिदास महाराज की उपस्थिति में किया गया। प्रारंभ में जन समुदाय में मानस प्रचार प्रसार की चर्चा करते हुए बोड़, डोंगीतराई, साजा, जांता, भरदाकला, सोमईकला, परसबोड़, घोटवानी, माटरा आदि गांवों से आए मानस मंडलियों के सदस्यों में से नेहरु प्रसाद श्रीवास अध्यक्ष, महेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष, शशि बाला साहू महिला उपाध्यक्ष, नरेश साहू कोषाध्यक्ष, भोजराम साहू सचिव, धनराज साहू सह सचिव, तुलाराम साहू, राम कुमार वर्मा, मानिक लाल वर्मा, द्वारिका राम साहू, करण सिंह संरक्षक, राज कुमार कश्यप, मनोज वर्मा, रामकृष्ण साहू सलाहकार, आयुष वर्मा को मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से चयनित किया गया। प्रतिष्ठान की तहसील ईकाई के गठन पश्चात वर्तमान में मानस मंडलियों को सुदृढ़ करने, नवयुवकों को जोड़ने तथा बुजुर्गों के मार्गदर्शन में निरंतर ग्राम से लेकर तहसील व जिला स्तर में मानस गान के प्रचार प्रसार और लोगों में आध्यात्मिक चेतना जगाने के लिए श्रावण मास में संत गोस्वामी तुलसीदास की जयंती समारोहपूर्वक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें उपस्थित सदस्यों ने आयोजन की रुपरेखा निश्चित की और जन सहयोग से इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। अपने विचार प्रस्तुति के दरमियान तुलाराम साहू, अजय यादव, श्याम सिंह, रामकुमार साहू, कृपाराम साहू, रवि गंधर्व, रामकुमार वर्मा आदि ने साजा को कला व धर्म नगरी की संज्ञा देते हुए बताया कि यहां के वरिष्ठजनों एवं पुरखों ने सदैव मानस गान, राम सप्ताह, भागवत, रामलीला, संत विद्वानों द्वारा मानस प्रचार प्रसार के अनोखे कार्य किए गए हैं। हमें आने वाली पीढ़ी में इसे यथावत हस्तांतरित करते हुए आध्यात्मिक चेतना जागृत का लोगों में सुख शांति, राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और भाईचारा को स्थापित करना है।