राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस प्रचार प्रसार रथ को हरी झंड़ी दिखाकर किया गया रवाना

राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस प्रचार प्रसार रथ को हरी झंड़ी दिखाकर किया गया रवाना 

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 जुलाई 2025 - स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाईटीस कार्यक्रम अंतर्गत हेपेटाईटीस के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 28/07/2025 को विश्व हेपेटाईटीस दिवस का मनाया जाता है, इस हेतु भारत सरकार ने थीम "Hepatitis: Let's Break It Down" दिया गया है। उक्त दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृतलाल रोहलेडर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार बसोड़ एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. बीएल राज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (रा.स्वा.मि.) सुश्री लता बंजारे द्वारा हरी झण्डी दिखा कर प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना किया गया। 
         साथ ही हेपेटाईटीस से बचाव के संबंध में निम्नानुसार कदम उठाने की आम जन से अपील की गई है - 
1. व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं को सांझा न करे।

2. इंजेक्शन तथा रेजर ब्लेड को एक ही बार उपयोग करे।

3. असुरक्षित यौन संबंध से बचे।

4. संक्रमित इंजेक्शन से नशे का सेवन ना करे।

5. असुरक्षित/संक्रमित रक्त के संपर्क में आने से बचें।

6. सभी गर्भवती महिलाओं का शासकीय अस्पताल में अनिवार्यरूप से हेपेटाईटीस की निःशुल्क जाँच कराये।

7. धनात्मक गर्भवती महिला का प्रसव अस्पताल में ही करावे व नवजात शिशु का 24 घंटे के भीतर टीकाकरण अनिवार्य रूप से करावे

8. 0-1 वर्ष के बच्चे को हेपेटाईटीस बी का टीका अवश्य लगावे।

9. दूषित भोजन व पानी के सेवन से तथा स्ट्रीट फूड खाने से बचे।

10. पानी छानकर व उबालकर, गुनगुना कर पानी पीये।

11. भोजन से पूर्व व शौच के बाद हाथों को साबून से अच्छी तरह धोदे तथा खुले में शौच ना जाये।

12. टैटू, गोदना व शरीर में छेद करवाते समय नयी सूई (निडिल) को उपयोग करे।

13. हेपेटाईटीस की जॉच, परीक्षण, उपचार व टीकाकरण शासकीय अस्पातल में निःशुल्क है।