गुरु का स्थान हमारे जीवन में होता हैं भगवान से भी ऊपर - विधायक ईश्वर साहू

गुरु का स्थान हमारे जीवन में होता हैं भगवान से भी ऊपर - विधायक ईश्वर साहू 

गुरु पूर्णिमा पर डोंगीतराई में गुरु के निवास पर विधायक ने भेंट कर लिया आशीर्वाद  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के साजा विधायक ईश्वर साहू ने अपने बाल्यकाल के गुरु लखन सिंह बैस से मुलाक़ात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भावनात्मक और प्रेरणास्पद मुलाकात ग्राम डोंगीतराई में उनके निवास पर हुई, जहाँ उन्होंने कक्षा पाँचवीं तक विधायक को शिक्षित किया था।
इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू ने कहा गुरु का स्थान हमारे जीवन में भगवान से भी ऊपर होता है। जिन्होंने हमें जीवन की दिशा दिखाई, जिन्होंने अक्षर ज्ञान से लेकर संस्कार तक दिए, आज उनके चरणों में शीश नवाकर स्वयं को धन्य समझ रहा हूँ। गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन, कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है। मैं प्रदेश के सभी नागरिकों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।”
          इस अवसर पर ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा के इस अनुपम दृश्य को देखा और भावविभोर हुए। विधायक श्री साहू की यह विनम्रता और आदरभाव समाज में गुरुजनों के सम्मान को और भी प्रबल करता है।