प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - शासकीय कन्या हाई स्कूल में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा लाल शौर्यजीत सिंह ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल की समस्याओं का जल्द निराकरण करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पार्षद कमल राजपूत, गौकरण साहू, पार्वती वर्मा भी उपस्थित रहें।