थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं सायबर सेल पुलिस टीम की कार्यवाही:
एसएसपी रामकृष्ण साहू ने आरोपी पर 5000 का इनाम किया था घोषित
फरार आरोपी को गिरफ़्तार करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पाँच हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र से किया जाएगा सम्मानित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 जुलाई 2025 - जिला बेमेतरा अतंर्गत चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा के अप. के. 715/2024 धारा छ.ग. कृषक परि. अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 पशुओं के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 पशु परिवहन अधिनियम 1978 की धारा 46, 47-ए, 47-सी, 48, 49-ए, 50, 54 (1) (2) (3), 55-ए के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी विक्की धृतलहरे पिता रज्जू घृतलहरे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नवागाँव कटई थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा को पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही किया जा रहा है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं सायबर सेल पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रायपुर में है।
सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं सायबर सेल पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ कर गिरफ़्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी की गिरफ्तारी में लगातार प्रयासों के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर, एसएसपी रामकृष्ण साहू द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु युक्तियुक्त सूचना देने वाले को 5000 की नगद इनाम राशि घोषित की गई थी।
फरार आरोपी को गिरफ़्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले सूचनाकर्ता और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पाँच हजार रुपये की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
गिरफ्तारी में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवरबीजा सउनि रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, लोकेश सिंह, आरक्षक संजय पाटिल, नूरेश वर्मा व अन्य स्टाफ रहें।
बेमेतरा पुलिस की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस कृत संकल्पित है।