एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर आरोपी तोषण कुमार मिरी से 86 पौवा शराब जप्त

एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर आरोपी तोषण कुमार मिरी से 86 पौवा शराब जप्त 

सायबर सेल एवं नांदघाट थाना पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 जुलाई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
इसी क्रम में 09 जुलाई 2025 को थाना नांदघाट स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम धोबघट्टी में एक व्यक्ति अपने झोपडीनुमा दुकान के सामने अवैध रूप से शराब रखकर अवैध धन लाभ अर्जित करने शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर थाना नांदघाट एवं सायबर सेल टीम सूचना के अधार पर ग्राम धोबघट्टी आरोपी के झोपडीनुमा दुकान के सामने पहुचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
       आरोपी तोषण कुमार मिरी पिता मनाराम मिरी उम्र 28 वर्ष निवासी धोबघट्टी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के कब्जे से 86 पौवा देशी मशाला शराब (15480ml) किमती 8600 रूपये एवं शराब बिक्री का नगदी रकम 300 रूपये कुल जुमला 8900 रूपये को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। 
       उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नांदघाट उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, सउनि यागेश्वर देशमुख, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, लोकेश सिंह, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, प्रताप यादव, बालमुकुंद सिंह, गोविंद सिंह, आकाश सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।