एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 46 वाहन चालको से ली गई 15400 रु समन शुल्क

एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 46 वाहन चालको से ली गई 15400 रु समन शुल्क 

मालवाहक में सवारी, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 जुलाई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से, यातायात सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है।
      जिसके तहत 22 जुलाई 2025 को थाना साजा 03 चालान में 03 व्यक्ति, थाना बेरला 04 चालान में 04 व्यक्ति, थाना परपोडी 09 चालान में 09 व्यक्ति, चौकी देवकर 02 चालान में 02 व्यक्ति, चौकी देवरबीजा 05 चालान में 05 व्यक्ति, यातायात बेमेतरा 23 चालान में 23 व्यक्ति,कुल 46 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें पीकप, माल वाहक में सवारी बैठाने, बिना हेलमेट, बिना लायसेंस, बिना सीट बेल्ट, तेज गति एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 46 प्रकरण में 15400 रूपये समन शुल्क लिया गया। 

बेमेतरा पुलिस की अपील - बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।