एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर फरार स्थायी वारंटी को पकड़ा

एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर फरार स्थायी वारंटी को पकड़ा 

ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 जुलाई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु ऑपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 541/14, अपराध क्रमांक 01/2024 धारा 456, 354 भादवि एवं क्रमांक 636/13, अपराध क्रमांक 162 धारा 354 भादवि के मामले में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी गोलु यादव ऊर्फ बंटी यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 ब्राम्हण पारा बेमेतरा को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उपरोक्त वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया है। 
        उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, आरक्षक राहुल यादव, असलम खान एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।