बुधवार, 4 जून 2025

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के से ली जिले के अधिकारियों एवं प्रभारियों की बैठक

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के से ली जिले के अधिकारियों एवं प्रभारियों की बैठक 

गुमशुदा महिला/पुरूष की खोजबीन हेतु “ऑपरेशन तलाश” के तहत विशेष अभियान चलाकर दस्तयाबी करने दिए गए दिशा निर्देश  

समयबद्ध मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश 

थाने में पंजीबद्ध एक्सीडेंट के प्रकरणों में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा जोड़ने के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश    
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जून 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के राजपत्रित अधिकारियो, थाना/चौकी प्रभारियो के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली गई। इस बैठक में गुमशुदा महिला/पुरूष की खोजबीन हेतु 01 जून 2025 से 30 जून 2025 तक (30 दिवस) विशेष “ऑपरेशन तलाश” चलाकर अधिक से अधिक गुमशुदा महिला एवं पुरूष की दस्तयाबी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
उन्होनें नए लागू तीन आपराधिक कानूनों नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। एसएसपी ने कहा कि इन कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी। साथ ही समयबद्ध मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही उन्होंने तलाशी और जब्ती के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी को अनिवार्य बताते हुए, मामलों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
        एसएसपी श्री साहू ने विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने, रात में गश्त, पेट्रोलिंग, कॉम्बिंग ऑपरेशन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा गोवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। कर्मयोगी ऐप और iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के उपयोग पर भी जोर दिया गया, जो सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास में सहायक है। 
      उन्होनें थाने में पंजीबद्ध एक्सीडेंट के सभी प्रकरणों में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा जोडने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। सायबर प्रहरी अभियान, त्रिनयन एप और सशक्त एप के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही हमर पुलिस हमर बाजार एवं हमर पुलिस हमर गांव जैसे अभियानों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।       
        वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू सहित स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें। 

1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह भी नहीं टीकी, हुआ जर्जर

मुख्य मार्ग से टेढ़ी तक 4 किमी सड़क मार्ग निर्माण को हो रहा 9 माह, मगर 6 माह में हुआ बदहाल  सड़क की स्थिति ने खोली विभाग की कार्यशैली व गुणवत...