बुधवार, 4 जून 2025

बेटे ने जमीन बटवारे की बात को लेकर पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

बेटे ने जमीन बटवारे की बात को लेकर पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार 

मामला थाना साजा अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर का 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - प्रार्थी पवन बंजारे उम्र 43 साल निवासी जगन्नाथपुर थाना साजा जिला बेमेतरा ने 02 जून 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज 02 जून 2025 के सुबह 07:30 से 08 बजे के मध्य गुलाब जोशी के घर परछी के सामने खडा था, उसी समय मीना राम जोशी अपने पिता गुलाब जोशी को तीन एकड जमीन में से डेढ एकड जमीन को खाने कमाने के लिए जमीन का हिस्सा मांगा, तो गुलाब जोशी नहीं दुंगा कहकर मना किया, तो मनीराम जोशी कैसे जमीन का हिस्सा नहीं दोगे कहकर अपने हाथ में रखे बांस के डण्डा से जान से मारने की नियत से गुलाब जोशी के सिर, पीठ, सीना, दाहिना हाथ के कोहनी में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी हैं की रिपोर्ट पर थाना साजा में आरोपी के विरूद्ध धारा 103 (1) बीएनएस अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। 
         सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में प्रभारी थाना साजा व थाना साजा स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 
      विवेचना के दौरान आरोपी मीनाराम जोशी से पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने हाथ में रखे बांस के डण्डा से अपने पिता गुलाब जोशी के सिर, पीठ, सीना, दाहिना हाथ के कोहनी व शरीर पर वार कर उसकी हत्या की। आरोपी के पेश करने से घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा एवं अन्य साक्ष्य बरामद कर जब्त किए गए। 
      आरोपी मीनाराम जोशी पिता गुलाब जोशी उम्र 29 वर्ष निवासी जगन्नाथपुर थाना साजा जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर आज 03 जून 2025 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा हैं। कार्यवाही में सम्मिलित थाना साजा पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुर्वे, बनवाली सोनकर, प्रधान आरक्षक पवन सिंह राजपूत, चंद्रशेखर, गौरी शंकर शर्मा, आरक्षक रामानुज जायसवाल, अमित सिंह, अर्जुन ध्रुर्वे, रामकुमार भारती, राजू यादव पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही सराहनीय रही। 

1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह भी नहीं टीकी, हुआ जर्जर

मुख्य मार्ग से टेढ़ी तक 4 किमी सड़क मार्ग निर्माण को हो रहा 9 माह, मगर 6 माह में हुआ बदहाल  सड़क की स्थिति ने खोली विभाग की कार्यशैली व गुणवत...