आरोपी से 01 लाख 48 हजार 500 सौ रूपये को जप्त कर किया बरामद
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रार्थी 25 मई के रात्रि 08:30 बजे अपने किराना दुकान को बंद कर घर चला गया था कि दिनांक 25-26 मई 2025 की मध्यरात्रि को प्रार्थी महेन्द्र पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी कठौतिया थाना दाढी जिला बेमेतरा की किरान दुकान काउंटर से अज्ञात चोर द्वारा काउण्टर के अंदर रखे नगदी रकम करीबन 50000 रूपये से ज्यादा हैं चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना दाढी में अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दाढी निरीक्षक रोशन लाल टोण्ड्रे एवं सायबर सेल बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना व सायबर सेल टीम को अज्ञात आरोपियों की पतातलास हेतु त्वरित टीम गठित कर माल, मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया।
विवेचना में सामने आया कि किराना दुकान का बिक्री रकम का हिसाब एवं बैंक से लिया गया केसीसी लोन 03 लाख 77 हजार रूपये कुल जुमला नगदी रकम 08 लाख रूपये का चोरी होना पता चला।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान आरोपी पोषण चंद्राकर, निलेश आडिल निवासी कठौतिया एवं अशोक निषाद निवासी मथानी कला को 07.06.2025 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी गये नगदी रकम में से कुल जुमला रकम 520680 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया था। आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरिके से संगठित होकर किराना दुकान में रात्रि के समय चोरी की घटना को अंजाम दिया। अतः प्रकरण में धारा 111(1), 3(5) बी.एन.एस. की वृद्धि की गई। प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही हैं।
प्रकरण में फरार आरोपी की पतातलास विवेचना के दौरान अरोपी दुर्गेश ऊर्फ दद्दु यादव पिता सुरेश यादव उम्र 20 वर्ष, निवासी कठौतिया, थाना दाढी जिला बेमेतरा को पकडा गया। आरोपी से उक्त घटना के संबंध में पुछताछ में पता चला कि ये चारो साथ मिलकर 25 मई 2025 के रात्रि में किराना दुकान में अंदर प्रवेश कर दुकान के सिटकिनी को तोड कर कांउटर में रखे नगदी रकम को चोरी करना।
आरोपी के कब्जे से 01 लाख 48 हजार 500 सौ रूपये एवं एक लोहे का टंगिया, एक लोहे का छिनी को जप्त कर बरामद किया गया।
प्रकरण के फरार आरोपी दुर्गेश ऊर्फ दद्दु यादव पिता सुरेश यादव उम्र 20 वर्ष, निवासी कठौतिया थाना दाढी जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर आज 09 जून को न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना दाढी प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल टोण्ड्रे, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि गुहाराम वारे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, लोकेश सिंह, विक्रम सिंह, आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, पीलाराम साहू, विनोद सिंह राजपूत, संतोष धीवर, बिरेन्द्र चंद्रवंशी, कपील चंद्रवंशी, संजय चंद्राकर, अनिल सोनकर, धर्मेन्द्र साहू, चंद्रकुमार पटेल, खेमलाल निषाद, हेम प्रसाद साहू, हीरा चंद गेंड्रे एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।