शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष बेमेतरा ने नेशनल लोक अदालत हेतु ली न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 फरवरी 2026 - श्रीमती सरोज नंद दास प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के अध्यक्षता में आगामी नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 के सफल आयोजन हेतु अधिक से अधिक संख्या में राजस्व प्रकरण के निराकरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू बेमेतरा, मोहित सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रकाश कुमार भारद्वाज जिला बेमेतरा की उपस्थिति में बैठक लिया गया। अध्यक्ष द्वारा पुलिस विभाग को न्यायालय से पक्षकारों को प्री-सीटिंग हेतु जारी किये जा रहे नोटिस की तामिली पर विशेष ध्यान दिये जाने एवं राजस्व न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य अधिक से अधिक मामले निराकृत किए जाने का निर्देश प्रदान किया गया। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, चैंक बाउन्स के मामले, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, निष्पादन, बीमा, चेक बाउंस, भरण-पोषण के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, सिविल वाद, विद्युत, जलकर व सम्पत्ति कर, टेलीफोन, बैंक रिकवरी प्ररकण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है। अध्यक्ष द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स लगा कर किये जाने के संबंध में भी चर्चा किया गया। पक्षकारों से आपसी सुलह एवं समझौते से प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने का प्रयास किये जाने के संबंध में चर्चा किया गया। 

प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष बेमेतरा ने नेशनल लोक अदालत हेतु ली न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 फरवरी 2026 - श्रीमती सरोज नंद दास प्रधान जिला न्यायाधीश/अ...