विधायक साहू ने मौहाभाठा में 90 लाख रूपये के कार्यों का किया लोकार्पण
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मौहाभाठा में आज 90 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में साजा विधायक ईश्वर साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक ईश्वर साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर महिला स्व-सहायता समूह प्रशिक्षण केंद्र, नवीन प्राथमिक शाला भवन, खाद गोदाम (दो इकाई) एवं किसान कुटी जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ईश्वर साहू ने कहा हमारी सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। साजा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अधोसंरचना, शिक्षा, कृषि एवं महिला सशक्तिकरण को मजबूती देना ही हमारा लक्ष्य है। आने वाले समय में और भी कई योजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा।
इन कार्यों का लोकार्पण - मौहाभाठा लोकार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक ईश्वर साहू ने पंचायत विभाग द्वारा गौठान शेड निर्माण 10 लाख, महिला स्व-सहायता समूह प्रशिक्षण केंद्र 5 लाख, नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण 20 लाख, वहीं सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत किसान कुटी 20 लाख, खाद गोदाम प्रथम इकाई 15 लाख, खाद गोदाम द्वितीय इकाई 20 लाख रूपये का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पवन शर्मा, जिला पंचायत बेमेतरा सभापति प्रतिनिधि गोवेन्द्र पटेल, जनपद पंचायत साजा अध्यक्ष जितेन्द्र साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच पर अन्य विशिष्ट अतिथियों में नारद वर्मा मंडल अध्यक्ष परपोडी, बुलाक साहू मंडल अध्यक्ष साजा, केशव पटेल मंडल अध्यक्ष खम्हरिया, लोकेन्द्र भट मंडल अध्यक्ष धमधा, डॉ. कमलेश साहू महामंत्री, रोहित राजपूत पूर्व मंडल अध्यक्ष धमधा, रामायण निषाद, श्रीमती वंदना त्रिलोकी साहू, हेमंत साहू, हिमांशु वर्मा अध्यक्ष नगर पंचायत साजा, बनऊ वर्मा, सूरज देशमुख, दिलीप गुप्ता, लेखपाल यदु, लुकराम साहू, सोनू वर्मा व दुर्गा प्रसाद यदू प्रमुख रूप से शामिल हुए। ग्राम पंचायत के सरपंच दीपक साहू एवं सेवा सहकारी समिति मौहाभाठा अध्यक्ष त्रिलोकी साहू द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, किसान, महिला समूह सदस्य व समाजसेवी उपस्थित रहे।