मंगलवार, 3 जून 2025

शहर के दो मुख्य स्कूलों के छप्पर उजड़ने की बरसी मनाई जिला कांग्रेस कमेटी ने

शहर के दो मुख्य स्कूलों के छप्पर उजड़ने की बरसी मनाई जिला कांग्रेस कमेटी ने 

जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, पत्रकारों को लेकर निरीक्षण के संग मनाई बरसी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बेमेतरा जिला मुख्यालय के दो प्रमुख ऐतिहासिक स्कूलों के छप्पर उजड़ने की बरसी मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने किया। बरसी के इस कार्यक्रम में बेमेतरा जिले के सभी पत्रकारगणो को सह सम्मान आमंत्रित किया गया था। साथ ही साथ बेमेतरा नगर पालिका में कांग्रेस के पार्षदगण तथा गण्यमान्य नागरिकों को भी इस कार्यक्रम में शामिल रखा गया। सभी लोगों को साथ लेकर स्कूल की वर्तमान दुर्दशा देखने के लिए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा एवं पत्रकारगण तथा पार्षद एवं नागरिक पहुंचे थे। 
ज्ञात हो कि 1 वर्ष पूर्व बेमेतरा के शताब्दी स्कूल सीनियर बेसिक स्कूल तथा स्वामी आत्मानंद स्मृति कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बेमेतरा की छप्पर तूफान आने से उड़ गई थी, उसके लिए उस समय कांग्रेस तथा एनएसयूआई के द्वारा डीईओ कार्यालय का घेराव भी किया गया था तथा उन्हें विद्यालय की छत पर सुधरवाने के लिए कहा गया था। 
बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जो इन दोनों स्कूलों से महज चंद कदम लगभग 100 मी दूर है, जहां शिक्षा के जिला आला अधिकारी सुबह से शाम तक आना-जाना करते हैं, उनकी नजरों के सामने प्रतिदिन दिखने वाला यह नजारा शायद नहीं दिखा अथवा दिखा भी तो जिले के शिक्षा अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी आंखें मूंद ली। जिसका नतीजा है कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब तथा मध्यम वर्गी परिवार के हजारों बच्चों का भविष्य आज गोते लगा रहा है। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी तथा भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को यह उजड़ा हुआ छप्पर दिखाई नहीं देता, उन्हें दिखाई देता है तो सिर्फ और सिर्फ कमीशन खोरी। जिसके कारण ही शिक्षा के मंदिरों को उजाड़ने का काम किया जा रहा है। आज 1 बरस होने के बाद भी इतने महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक स्कूल जिसका बेमेतरा शहर एवं जिले से दिलों का रिश्ता रहा है, कम से कम आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला जहां बेमेतरा जिलेभर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का शिलालेख लगा हुआ है। बेमेतरा जिले के एकमात्र शताब्दी स्कूल जहां अनेकों विभूतियों ने अपनी शिक्षा ग्रहण की है को उजाड़ने का काम किया जा रहा है। बेमेतरा की जनता को जिला शिक्षा अधिकारी तथा भाजपा के जनप्रतिनिधियों की काली करतूत को उजागर करने के लिए यह बरसी का कार्यक्रम रखा गया है। 
जहां एक ओर हायर सेकेंडरी स्कूल में आंगनबाड़ी के बच्चों के उपयोग हेतु खिलौनों को लगाया जा रहा है और पैसों की बर्बादी की जा रही है। जहां जिला खनिज न्यास मद से 90 लाख रुपए एक महीने की कोचिंग के लिए खर्च किया जा सकता है, किंतु हजारों बच्चों के पढ़ने वाले स्कूलों में छप्पर लगाने की व्यवस्था नहीं की जा सकती, इसे दुर्भाग्य नहीं तो और क्या कहा जाए। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि आज स्थल निरीक्षण या कहें स्थल की बरसी कार्यक्रम लोगों को और पत्रकार बंधुओं यह दिखाना था कि बेमेतरा में शिक्षा को लेकर वर्तमान शासन प्रशासन और यहां के चुने हुए जन प्रतिनिधि कितने गंभीर हैं। पूरा साल भर निकाल दिए छप्पर लगाने के लिए बजट नहीं है, जबकि ऐसे कई गैर वाजिब वित्तीय खर्च किए गए जिनकी कहीं कोई आवश्यकता नहीं थी। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...