मंगलवार, 3 जून 2025

जिला कलेक्ट्रेट के पास में नए प्रीमियम शराब दुकान खोलने का विरोध

जिला कलेक्ट्रेट के पास में नए प्रीमियम शराब दुकान खोलने का विरोध 

पालिका के कांग्रेस पार्षदो ने खोला मोर्चा 

शराब दुकान के स्थान पर शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी संस्थाओं का हैं स्वागत 

खोलने की स्थिति में वार्डवासियों के साथ किया जाएगा आंदोलन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला कलेक्ट्रेट के पास वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 की सरहद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेमेतरा जिले के लिए प्रारंभ की जा रही प्रीमियम शराब दुकान खोले जाने को लेकर बेमेतरा नगर पालिका परिषद के पार्षद अखिलेश मिंटा नामदेव एवं श्रीमती नीलम टंडन ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षद मिंटा नामदेव का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रहवासी कॉलोनी है, साथ ही साथ जिला कलेक्ट्रेट एवं बेमेतरा जिले के एकमात्र पीजी कॉलेज एवं निजी विद्यालय भी व्यवस्थित है, ऐसे में प्रीमियम शराब दुकान का यहां पर खोला जाना वार्डवासियों एवं नागरिकों के लिए एक खतरा है, क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। लगभग 1 किलोमीटर दूरी पर ही पहले से ही देसी एवं विदेशी मदिरा शराब दुकान खुली हुई है, ऐसे में प्रशासन का इसी वार्ड में दूसरी दुकान खोलने का निर्णय समझ से परे है। नागरिकों को परेशान करने वाला है। सड़क पर शराब दुकान खोलने से महिलाओं एवं बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता कि आसपास में जो एक सभ्य वातावरण बना हुआ है, वहां पर चखना दुकान का अंबार लग जाए, साथ ही साथ चखना दुकान की आड़ में लोग सड़क के किनारे ही प्रीमियम शराब का आनंद लेने लग जाए, ऐसे में प्रीमियम शराब दुकान को बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के किसी अन्यत्र स्थान पर खोला जाना उचित होगा, अन्यथा वार्डवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पार्षद अखिलेश (मिंटा) नामदेव ने कहा कि ज्यादा अच्छा होता कि प्रशासन प्रीमियम शराब दुकान की जगह शिक्षा अथवा चिकित्सा से संबंधित कोई संस्थान यहां पर खोलना, जिससे आम जनता लाभान्वित होती, जबकि शराब जैसी दुकानों का खोल जाना निश्चित ही समाज को बर्बाद करता है, लोगों के घरों को बर्बाद करते हैं, अनेकों जिंदगियां शराब के नशे में तबाह हो जाती है। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...