प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - नगर साजा में कल रविवार को हुई घटना पर नगर पंचायत साजा के नेताप्रतिपक्ष जनार्दन सिंह ठाकुर ने कहा विगत रात्रि नगर में हुई एक व्यक्ति की हत्या ने नगरवासियों को दहशत में डाल दिया है। जो पुलिस प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है। उल्टे हत्या की जानकारी लेने गए मीडिया वाले को जेल में डालने की धमकी देते हैं, धक्का, मुक्की कर दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिर चाकूबाजी की घटना हुई थी। साजा नगर के लिए ये आम बात हो गई है। अपराधियों में डर नाम की कोई बात नहीं है। धर्म नगरी साजा में हर प्रकार की अपराध खुलेआम हो रही है, फिर भी पुलिस प्रशासन का मौन रहना समझ से परे है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। नगर में चोरिया होना तो आम बात हो गई है चाकूबाजी की घटना हो या जुआं सट्टा हो हर गली मोहल्ले में आपको गांजा खुले आम मिल जाएंगे। नाबालिग लड़के नशीली दवाएं, शराब, गांजा, गोगो जैसे मादक पदार्थों के गिरफ्त में आ चुके हैं जो महानगरों में होता है। नशीली दवाओं का सेवन कर रहे हैं, बाईक मे आसमान्य गति से गाड़ी दौड़ा रहे हैं। ये सब पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे हो रही है। सिर्फ खाना पूर्ति के कार्यवाही कर छोड़ देते हैं जिससे अपराधियों में डर , भय नाम की कोई बात नहीं है। आप नागरिकों से सरे आम लड़ाई झगड़ा करना चाकू की नोंक पर दादागिरी करना आम बात हो गई है। जनमानस में डर का माहौल बन गया है खासकर महिलाएं, युवतियों में सुबह, शाम जो सैर करने जाती हैं, मंदिर दर्शन करने जाती हैं। पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि इन सब बातों पर ध्यान दें। अपराधियों गुंडा प्रवृति के लोगों पर तत्काल संज्ञान में ले कर कार्यवाही करें। नहीं तो कांग्रेस पार्टी आम जनता, व्यापारियों, युवक युवतियों, महिलाओ को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेगी।
बेमेतरा हलचल बेमेतरा ज़िले की भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय खबरें, सरकारी योजनाएँ, ग्रामीण समस्याएँ और राजनीतिक गतिविधियाँ प्रकाशित होती हैं।
सोमवार, 30 जून 2025
नगर में हो रहे अपराधों व बढ़ रहीं क्राईम पर पुलिस नाकाम, पुलिस इन पर जल्द लगाम लगाए नहीं तो कांग्रेस नगरवासियों के साथ उग्र आंदोलन करेंगी - नेता प्रतिपक्ष जनार्दन सिंह ठाकुर
नगर में हो रहे अपराधों व बढ़ रहीं क्राईम पर पुलिस नाकाम, पुलिस इन पर जल्द लगाम लगाए नहीं तो कांग्रेस नगरवासियों के साथ उग्र आंदोलन करेंगी - नेता प्रतिपक्ष जनार्दन सिंह ठाकुर
अधिकारियों की उदासीनता व ठेकेदारों की मनमानी से बढ़ी ग्रामीणों की समस्याएं
अधिकारियों की उदासीनता व ठेकेदारों की मनमानी से बढ़ी ग्रामीणों की समस्याएं
पीएचई विभाग के नल जल योजना के कार्यों से ग्रामीण सड़को की हालत बदहाल
कार्यों में सड़क विभाग की अनुमति का कोई अतापता नहीं, फिर भी विभाग मौन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बारिश की शुरुआत में ही ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर सड़के और भी बदहाल हो गई हैं, जिसके चलते इन सड़कों की वजह से आवागमन मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई कई सड़कें खराब हो चुकी है। संधारण अवधि समाप्त होने के बाद पुनर्निर्माण के लिए सरकार से स्वीकृति मिलने का इंतजार करना पड़ रहा है। सड़कों के नहीं बनने से गांवों में आवागमन में भारी समस्याओं का सामना कर रहे है। पूरे जिलें में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का यही हाल हैं। इन जर्जर व बदहाल सड़कों की हालत को PHE विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों (पाईप लाइन विस्तार) से और भी ज्यादा बदहाल व जर्जर किया जा रहा हैं।
PHE विभाग के अधिकारी व ठेकेदारों द्वारा पाईप लाइन विस्तार के लिए सड़को के किनारे को खोदे जाने के पूर्व सड़क विभाग से अनुमति लेना भी जरूरी नहीं समझते, वहीं सड़क विभाग भी पूरी तरह उदासीनता का प्रदर्शन कर आंख मूंदे हैं। कौन क्या कर रहा हैं कोई मतलब नहीं हैं।
थानखम्हरिया तहसील के ग्राम दरी पेडी व श्यामपुर कांपा की जर्जर हालत की वजह से लोगों का आना जाना कम हो गया है। सबसे अहम बात है कि पूर्व में चलाए गए सुशासन त्यौहार में दिए गए आवेदनों की जवाबदेही से जिम्मेदार बचते नजर आ रहे हैं।
बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर आना-जाना दूभर हो गया है। बारिश के चलते इन सड़कों की हालत और भी ज्यादा खराब हो चली हैं। जिसके कारण आम जनता खास कर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भारी समस्या व परेशानियों का सामना रोज करना पड़ रहा हैं।
नल-जल ने बिगाड़ दी सूरत - थानखम्हरिया नगर पंचायत से महज 5 किमी दूर श्यामपुर कांपा जाने के लिए सड़क है। सड़क की हालत जर्जर तो थी ही पर कुछ हद तक चलने लायक थी लेकिन जब से ड्रीम प्रोजेक्ट नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ, तब से सड़क पर चलना किसी स्टंट दिखाने की तरह हो गया है। पेंडीकला के जयपाल साहू, डेलू साहू, नेहरू चंद्राकर, फगुवा चंद्राकर, ग्राम श्याामपुर कांपा के हेमंत साहू, मोती साहू, बेदराम साहू कुंजराम के अनुसार श्यामपुर कांपा से दर्दी पेंड्री पहुंच मार्ग को खोद कर मिट्टी सड़क पर ही बिखेर दी गई है। एक तो सड़क जर्जर थी ही ऊपर से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी की लापरवाही है। जिले में ठेके पर पाइपलाइन का विस्तार किया जा रहा है, जिससे समस्या और दोहरी हो गई है।
रविवार, 29 जून 2025
एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर परपोड़ी थाने में नशा मुक्ति की शपथ
एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर परपोड़ी थाने में नशा मुक्ति की शपथ
जिले भर में जागरूकता अभियान जारी
बेमेतरा पुलिस - "जन भागीदारी ही नशा मुक्त समाज की नींव। आइए, हम सब मिलकर इस सामाजिक बुराई को जड़ से करें खत्म"
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 जून 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा नशा मुक्ति की शपथ और जिले भर में जागरूकता अभियान की शुरूआत किया गया हैं।
जिसके तहत 28 जून 2025 को थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक डीएल सोना, सउनि सुरेश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक डामेश्वर सिंह एवं अन्य स्टाफ और थाना परपोडी परिसर में आसपास ग्रामीण अंचल से आये ग्रामीण जन "नशा मुक्त जीवन" की शपथ ली और सभी उपस्थितजन ने "जिंदगी को हाँ, नशे को ना" का संकल्प लेते हुए नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस दौरान ग्रामीण अंचल से आये ग्रामीण जन को बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक रूप से भी व्यक्ति और परिवार को नुकसान पहुँचाता है। सभी को समाज में नशे के खिलाफ सशक्त संदेश देने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
पूरे जिलें में अभियान - बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले भर में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
बेमेतरा पुलिस का संदेश - "जन भागीदारी ही नशा मुक्त समाज की नींव है। आइए, हम सब मिलकर इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करें।"
एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर 110 पौवा देशी शराब जप्त
एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर 110 पौवा देशी शराब जप्त
सायबर सेल एवं नांदघाट थाना पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 जून 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 28 जून 2025 को थाना नांदघाट स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि एक मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन कर ग्राम टेमरी से नेशनल हाईवे रोड की ओर आ रहा है की सूचना पर थाना नांदघाट एवं सायबर सेल टीम सूचना के अधार पर ग्राम टेमरी मिनी स्टेडियम के पास पहुच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु परिवहन करते पकडा गया।
आरोपी हरीश बांधे पिता रेखचंद बांधे उम्र 25 वर्ष निवासी रवेली थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से एक विमल पान मशाला का कपडे का थैला में रखा 60 पौवा देशी मशाला एवं 50 पौवा अंग्रेजी शराब, कुल 110 पौवा देशी मसाला / अंग्रेजी शराब किमती 12000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 25 एच 3848 कीमती 30000 रूपये, कुल जुमला 42000 रूपये को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नांदघाट उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, सउनि यागेश्वर देशमुख, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक संजय पाटिल, रेखन साहू, महेन्द्र वर्मा, बालमुकुंद सिंह, आकाश सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।
‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ ने बीरेन्द्र राजपूत के घर में लाई ऊर्जा क्रांति
‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ ने बीरेन्द्र राजपूत के घर में लाई ऊर्जा क्रांति
बिजली आने-जाने की झंझट ही खत्म
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 जून 2025 - प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana) छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति का प्रतीक बनकर उभर रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना को अब केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार का भी प्रत्यक्ष सहयोग मिल रहा है। राज्य सरकार की ओर से दी जा रही अतिरिक्त सहायता से उपभोक्ताओं को डबल सब्सिडी का लाभ मिल रहा है, जिससे घरों की छतों पर सौर पैनल लगवाना अब और भी आसान और किफायती हो गया है।
इस योजना के तहत जिले के बेमेतरा शहर निवासी बीरेन्द्र राजपूत ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती द्रोपती राजपूत के नाम से 3.370 किलोवाट (KW) का सोलर पैनल जनवरी 2025 में स्थापित करवाया। उन्हें कुल 78000 की सब्सिडी मिली, जो आवेदन के मात्र 15 दिनों के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो गई।
बीरेन्द्र राजपूत बताते हैं कि उन्होंने इस योजना के तहत सौर पैनल लगवाने के बाद से बिजली बिल की चिंता से पूरी तरह छुटकारा पा लिया है। पिछले पाँच माह से उनका बिजली बिल या तो शून्य आया है या बहुत ही कम। उन्होंने बताया कि उनके घर में 1HP की पानी की मोटर, एसी और अन्य घरेलू उपकरण सहजता से चलते हैं और बिजली की आपूर्ति भी अब लगातार बनी रहती है।
उपभोक्ता श्रीमती द्रौपति राजपूत द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत 3 किलो वॉट के प्लांट कैपेसिटी का ऑन ग्रिड कनेक्शन माह जनवरी में लिया गया था।माह मई 2025 तक सोलर पैनल द्वारा कुल 1160 यूनिट बिजली ग्रिड में सप्लाई किया गया है एवं ग्रिड से 1146 यूनिट बिजली उपयोग हेतु इंपोर्ट गया है।जिससे माह जनवरी से माह मई तक उपभोक्ता को मात्र कुल 90 रुपए का विद्युत बिल प्राप्त हुआ है।
बीरेन्द्र राजपूत कहते हैं पहले अक्सर बिजली कट जाती थी। दिन-रात कभी भी लाइट चली जाती थी जिससे गुस्सा आता था, नींद में खलल पड़ती थी, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। लेकिन अब सोलर पैनल लगने के बाद बिजली आने-जाने की झंझट ही खत्म हो गई है। बच्चे रात में बिना रुकावट के पढ़ाई करते हैं और हम सब सुकून से रहते हैं।
इस योजना ने उनके परिवार को न केवल सहज और सस्ती बिजली दी है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का एहसास भी कराया है। पहले जहाँ मासिक बिजली बिल एक बड़ा खर्च होता था, अब वहीं सौर ऊर्जा से हर माह की बचत शुरू हो गई है।
बीरेन्द्र राजपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उनका कहना है कि यह योजना आमजन के जीवन को वास्तव में बदल रही है, और यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है।
इस तरह प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना छत्तीसगढ़ में न केवल स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा कर रही है, बल्कि लोगों की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ कर रही है। बीरेन्द्र राजपूत जैसे लाभार्थी इसकी जीवंत मिसाल हैं, जो इस योजना की सफलता की कहानी को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।
यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, संस्कृति और सामाजिक चेतना का हैं प्रतीक - विधायक दीपेश साहू
यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, संस्कृति और सामाजिक चेतना का हैं प्रतीक - विधायक दीपेश साहू
भक्त माता कर्मा मंदिर रवेली के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल विधायक दीपेश साहू
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रवेली में नवनिर्मित भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह का आयोजन आज हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीपेश साहू शामिल हुए।
विधायक श्री साहू ने मंदिर परिसर में पहुंचकर भक्त माता कर्मा की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, संस्कृति और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। माता कर्मा नारी शक्ति, सेवा, श्रद्धा और त्याग की प्रतीक रही हैं। ऐसे पवित्र स्थल का निर्माण ग्राम रवेली में हुआ, यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस मंदिर से जुड़कर आने वाली पीढ़ियाँ धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जुड़ेंगी।
अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब और संस्कृति के संरक्षण हेतु कटिबद्ध है। हमारी सरकार ग्रामीण विकास, धार्मिक स्थलों के संरक्षण, गौ सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। आज जरूरत है कि हम सब मिलकर गांव-गांव में ऐसे सांस्कृतिक केंद्रों को विकसित करें, जहां श्रद्धा के साथ-साथ समाजिक समरसता का भी संचार हो।” विधायक श्री साहू ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम रवेली जैसे गांवों में ऐसे भव्य मंदिरों का निर्माण न केवल धार्मिक चेतना को जागृत करता है, बल्कि गांव के सामाजिक ढांचे को भी मजबूत करता है। गौकरण साहू, अनिल साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष, भकलूराम साहू, कविलास साई, पुसऊ राम साहू, दीनदयाल साहू, सरपंच सुन्दर यादव, सोसायटी अध्यक्ष सालिकराम साहू, छन्नूलाल साहू, चूनराम साहू, संतोष साहू, भूषणलाल साहू सहित समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
बेरला नगर में निकाली गई गुरु सायकिल पालखी यात्रा
बेरला नगर में निकाली गई गुरु सायकिल पालखी यात्रा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - निखिल साधना धाम सोंढ बेरला जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ से निखिल चेतना केंद्र हैदराबाद तेलंगाना के लिए गुरु पूर्णिमा महोत्सव के महापर्व में शामिल होने सायकिल से क्षेत्र के गुरु परिवार विगत 6 वर्षो की भांति सातवा वर्ष भी हर्षो उल्लास के साथ नगर भ्रमण करते हुए गुरु पालखी यात्रा गुरु पादुका गुरु विग्रह का सभी गुरु परिवार द्वारा पूजन किया गया। सनातन धर्म के प्रति पूर्ण विश्वास एवं क्षेत्र के विकास के लिए यह सायकिल पालकी यात्रा गुरु कृपा से जंगलों एवं पहाड़ियों से होते हुए अनवरत जारी है।
जिसमे संयोजक सुरेंद्र रावत, नगर अध्यक्ष विशाल राज देशलहरा, सहित नारद साहू, रवि, संतोष, निर्मल, सोनू, राजा, नोहर, राजू, सुशील, हेमंत, गणेश, गंगाराम, रामसुवरूप, दादू, कौशल, प्रेमलाल, सतीश, मोहन, राजेश, हेमलाल, पुष्पराज, विजय, कोषमान, कुमारधार, संजू, अर्जुन, सुरेंद्र, दुर्गेश, झम्मन, बलराम, कुमार, सुरेश, दुलेश्वर, युगल, राहुल, सुरेश, अक्षय, संजू, शिवझड़ी सिन्हा, कामता, गप्पू, मोहित, छम्मा सहित समस्त गुरु परिवार उपस्थित हुए।
शनिवार, 28 जून 2025
बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भागीदारी जरूरी - खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भागीदारी जरूरी - खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
खाद्य मंत्री ने किया अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण, शाला प्रवेश उत्सव में हुए शामिल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 जून 2025 - खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज नवागढ़ विकासखंड के ग्राम बदनारा में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नव प्रवेशी विद्यार्थियों को शिक्षा की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं और अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री बघेल ने बच्चों को पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए और मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया। गुलाल और तिलक से बच्चों का पारंपरिक रूप से स्वागत कर शिक्षा की इस नई यात्रा की शुरुआत को उत्सव में बदला गया। उन्होंने विद्यालय में निर्मित एक अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण भी किया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अपने संबोधन में मंत्री श्री बघेल ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ होती है। विद्यालय एक ऐसा मंदिर है जहाँ से बच्चों का संपूर्ण विकास आरंभ होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। गणवेश, पाठ्यपुस्तक, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति जैसी योजनाएँ इसी दिशा में मजबूत कड़ी हैं।
मंत्री श्री बघेल ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह बच्चों के सोचने समझने और व्यवहार में बदलाव लाने वाली होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा “हमारा प्रयास होना चाहिए कि गांव का हर बच्चा स्कूल आए, शिक्षा पाए और आत्मनिर्भर बने।
उन्होंने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय रुचि लें। “आप अपने बच्चों से रोज पूछें कि आज स्कूल में क्या सीखा? इससे बच्चे न केवल उत्साहित होंगे, बल्कि शिक्षक भी बेहतर शिक्षण के लिए प्रेरित होंगे।” उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि शिक्षा के महत्व को समाज तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष खोरबाहरा साहू, अजय साहू, जिला शिक्षा अधिकारी, सरपंच, पंचगण, शिक्षकगण, ग्रामीणजन और छात्र छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एसएसपी रामकृष्ण साहू ने दो प्रधान आरक्षक को स्टार और केप लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत
एसएसपी रामकृष्ण साहू ने दो प्रधान आरक्षक को स्टार और केप लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 जून 2025 शनिवार - पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) राजेश कुमार झा द्वारा बेमेतरा जिले के दो प्रधान आरक्षक एम.टी. (चालक) राणा प्रताप सिंह एवं पन्ना लाल सिन्हा को (विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पदोन्नति प्राप्त प्रधान आरक्षक एम.टी. (चालक) को स्टार और केप लगाकर सहायक उप निरीक्षक एम.टी. (चालक) के पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक एम.टी. (चालक) को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने कहा कि हम तब ही विभाग में बेहतर काम कर सकते है, जब हमें अपने परिवार जनों का सहयोग प्राप्त हो। इनकी तरक्की से पुरे परिवार जनों का भी सर गर्व से उठेगा और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी मिलेगी।
इसके साथ ही उन्होने कहा कि पदोन्नति के साथ साथ पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक एम.टी. (चालक) राणा प्रताप सिंह एवं पन्ना लाल सिन्हा के उत्तरदायित्व में बढोत्तरी हुई है, इसी उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए समाज में कानून तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो द्वारा भी पदोन्नति प्राप्त सहायक उप निरीक्षक एम.टी. (चालक) को शुभकामनायें देते हुए पुलिसिंग एवं आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने हेतु कहा गया।
इस दौरान मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओंम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, सउनि (अ) दीपक गर्जेलवार, एसएसपी रीडर विष्णु सप्रे, डीएसबी शाखा प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य सिंह, सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहे।
आईजीपी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने किया पुलिस आवासीय कालोनी परिसर में पौधारोपण
आईजीपी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने किया पुलिस आवासीय कालोनी परिसर में पौधारोपण
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पुलिस कॉलोनी में गूंजा पर्यावरण संदेश
पुलिस परिवारों से आत्मीय भेंट की और बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनके चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 जून 2025 शनिवार - दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने अपने वार्षिक निरीक्षण दौरे के 27 जून 2025 को पुलिस परिवारों के साथ एक भावनात्मक और पर्यावरणीय पहल “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत पुलिस आवासीय कालोनी परिसर बेमेतरा में पौधारोपण कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने फूल, फल और छायादार वृक्षों का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
इस दौरान आईजीपी ने पुलिस परिवारों से आत्मीय भेंट की और बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। इस आत्मीय मुलाकात और पर्यावरणीय अभियान ने कार्यक्रम को एक भावनात्मक आयाम प्रदान किया। पुलिस परिवार आईजीपी दुर्ग रेंज को अपने पास पाकर बहुत खुश हुए।
प्रकृति संरक्षण की दिशा में मजबूत संदेश - आईजीपी रामगोपाल गर्ग (IPS) ने कहा कि "वृक्ष केवल पर्यावरण का हिस्सा नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए संजीवनी हैं।" उन्होंने बताया कि वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर वातावरण में ऑक्सीजन का संचार करते हैं, जिससे पर्यावरण संतुलित और शुद्ध बना रहता है। उन्होंने वृक्षों से प्राप्त होने वाले फलों, छाया और औषधीय गुणों की महत्ता भी बताई और कहा कि पौधारोपण न केवल पुण्य का कार्य है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित उपहार भी है।
पुलिस परिसर होंगे हरित और आकर्षक - आईजीपी रामगोपाल गर्ग (IPS) ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशनों में जब फरियादी आते हैं, तो एक साफ, सुंदर और सकारात्मक वातावरण उन्हें मानसिक रूप से राहत प्रदान करता है। उन्होंने सजावटी, फूलदार, फलदार और छायादार पौधों के रोपण पर विशेष बल दिया।
उनका यह संदेश केवल पर्यावरण के प्रति नहीं, बल्कि "स्वच्छ परिसर सकारात्मक सोच" की अवधारणा को भी उजागर करता है। उन्होंने यह भी बताया कि हरित परिसर मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होते हैं और कार्यक्षमता में भी वृद्धि करते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, निज सहायक श्रीनिवास राव, पीआरओ प्रशांत शुक्ला, सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस आवासीय कलोनी के पुलिस परिवार जन, बच्चों की उपस्थिति रही।
आईजीपी रामगोपाल गर्ग (IPS) ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने परिसर और आवासीय क्षेत्रों में खाली पड़ी भूमि का उपयोग हरियाली बढ़ाने हेतु करें। उन्होंने इसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और मानसिक कल्याण से जोड़ते हुए सामूहिक भागीदारी की अपील की।
“एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर विधायक दीपेश साहू के मुख्य आतिथ्य में कालेज में हुआ वृक्षारोपण
“एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर विधायक दीपेश साहू के मुख्य आतिथ्य में कालेज में हुआ वृक्षारोपण
विधायक के मार्गदर्शन में कालेज परिसर में रोपे गए 175 पौधे
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा के परिसर में आज शनिवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू रहें। जिनके मार्गदर्शन में कुल 175 पौधे महाविद्यालय परिसर में रोपे गए।
इस अभियान में सामाजिक संस्था “सहयोग बेमेतरा” के सदस्यों डॉ. सुभाष चौबे, सुशील शर्मा, संजय त्रिपाठी, पद्म जैन, डॉ. अविनाश त्रिपाठी, बंटी अरोरा, धर्मेंद्र शर्मा, पार्षद नीतू कोठारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्या डॉ. वीणा त्रिपाठी सहित डीआर साहू, राजकुमार त्रिपाठी, देवेंद्रधर द्विवेदी, जितेंद्र बारले, भोलाराम साहू, डीपी जंघेल, श्वेता साहू और आशुतोष शुक्ला सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने महाविद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए कहा यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इसी महाविद्यालय का पूर्व छात्र हूं। इस महाविद्यालय की समग्र उन्नति के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में बेमेतरा महाविद्यालय प्रदेश ही नहीं, देश में भी कीर्तिमान स्थापित करेगा।” विधायक श्री साहू ने उल्लेख किया कि बेमेतरा महाविद्यालय परिसर में वर्ष 2010 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करकमलों से 11 एकड़ भूमि पर 10000 वृक्षों का रोपण किया गया था, जिससे आज शहरवासियों को स्वच्छ एवं प्राकृतिक वायु का लाभ मिल रहा है।
बेमेतरा जिला जेल में विचाराधीन बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
बेमेतरा जिला जेल में विचाराधीन बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
174 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श के साथ किया गया रक्त जांच
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 जून 2025 - जिला जेल बेमेतरा में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACO) तहत छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (CGSACS) के अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ खेमराज सोनवानी के आदेशानुसार कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (DACS) रणबीर शर्मा, सीएमएचओ के निर्देशन व जिला एड्स नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ खगदेव साहू के मार्गदर्शन में जिला जेल बेमेतरा में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने सभी बंदियों का स्वास्थ्य जांच, परीक्षण, परामर्श देते, रक्त जांच सुविधा प्रदान तहत 28 जून 2025 को जिला जेल बेमेतरा में 174 विचाराधीन बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
यह स्वास्थ्य परीक्षण जिला जेल बेमेतरा स्वास्थ्य प्रभारी डॉ पवन वर्मा, दीपांजलि डेनियल नर्सिंग ऑफिसर द्वारा किया गया और सभी विचाराधीन बंदियों का जिला चिकित्सालय बेमेतरा HCTS (एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सर्विस) के परामर्शदाता पुरानिक नायक परामर्शदाता द्वारा स्वास्थ्य परामर्श के साथ एचआईवी/एड्स फैलने के कारण और बचाव, यौन रोग, सिफीलिस, हेपेटाइटिस पर जानकारी देते हुए काउंसलिंग किया गया एवं HCTS एमएलटी संजय तिवारी द्वारा रक्तजांच किया गया। उक्त अवसर पर जिला जेल बेमेतरा के जेल अधीक्षक, फार्मासिस्ट दीक्षा अंगारे, जेल स्टाफ के साथ जेल प्रहरी उपस्थित रहे।
विधायक दीपेश साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का किया आत्मीय स्वागत
विधायक दीपेश साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का किया आत्मीय स्वागत


प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा के न्यू सर्किट हाउस में आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री का आगमन हुआ। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने आत्मीय स्वागत कर उत्तम दीर्घायु की कामना की। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव के आगमन पर विधायक दीपेश साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी कार्यकाल और दीर्घायु जीवन की कामना की।
यह मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें राज्य और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। विधायक दीपेश साहू ने कहा कि ऐसे नेतृत्वदायी व्यक्तित्वों का आगमन बेमेतरा की विकास यात्रा में प्रेरणादायक सिद्ध होगा।
इस दौरान पूर्व विधायक अवधेश सिँह चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंहा, पार्षद विकास तम्बोली, निखिल साहू, चांदनी रोशन दत्ता, पूर्व शहर मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू देवांगन, शहर मण्डल अध्यक्ष युगल देवांगन, रेवाराम निषाद, छोटूराम साहू, डॉ विनय साहू, राजेश दीवान, तुमा सरपंच परमेश्वर साहू, राकेश वर्मा, वीरेंद्र साहू उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...
-
जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष पद पर श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी के विजयी होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौपा विजय प्रमाण पत्र ...
-
बेरला क्षेत्र के शिवनाथ नदी से अवैध सिंचाई पर बड़ी कार्रवाई प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 जनवरी 2026 - ग्रीष्मकाल में जल संकट की स...
-
सांसद विजय बघेल ने भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिल...