सायबर सेल एवं नांदघाट थाना पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 जून 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 28 जून 2025 को थाना नांदघाट स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि एक मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन कर ग्राम टेमरी से नेशनल हाईवे रोड की ओर आ रहा है की सूचना पर थाना नांदघाट एवं सायबर सेल टीम सूचना के अधार पर ग्राम टेमरी मिनी स्टेडियम के पास पहुच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु परिवहन करते पकडा गया।
आरोपी हरीश बांधे पिता रेखचंद बांधे उम्र 25 वर्ष निवासी रवेली थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से एक विमल पान मशाला का कपडे का थैला में रखा 60 पौवा देशी मशाला एवं 50 पौवा अंग्रेजी शराब, कुल 110 पौवा देशी मसाला / अंग्रेजी शराब किमती 12000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 25 एच 3848 कीमती 30000 रूपये, कुल जुमला 42000 रूपये को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नांदघाट उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, सउनि यागेश्वर देशमुख, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक संजय पाटिल, रेखन साहू, महेन्द्र वर्मा, बालमुकुंद सिंह, आकाश सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।