174 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श के साथ किया गया रक्त जांच
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 जून 2025 - जिला जेल बेमेतरा में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACO) तहत छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (CGSACS) के अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ खेमराज सोनवानी के आदेशानुसार कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (DACS) रणबीर शर्मा, सीएमएचओ के निर्देशन व जिला एड्स नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ खगदेव साहू के मार्गदर्शन में जिला जेल बेमेतरा में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने सभी बंदियों का स्वास्थ्य जांच, परीक्षण, परामर्श देते, रक्त जांच सुविधा प्रदान तहत 28 जून 2025 को जिला जेल बेमेतरा में 174 विचाराधीन बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
यह स्वास्थ्य परीक्षण जिला जेल बेमेतरा स्वास्थ्य प्रभारी डॉ पवन वर्मा, दीपांजलि डेनियल नर्सिंग ऑफिसर द्वारा किया गया और सभी विचाराधीन बंदियों का जिला चिकित्सालय बेमेतरा HCTS (एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सर्विस) के परामर्शदाता पुरानिक नायक परामर्शदाता द्वारा स्वास्थ्य परामर्श के साथ एचआईवी/एड्स फैलने के कारण और बचाव, यौन रोग, सिफीलिस, हेपेटाइटिस पर जानकारी देते हुए काउंसलिंग किया गया एवं HCTS एमएलटी संजय तिवारी द्वारा रक्तजांच किया गया। उक्त अवसर पर जिला जेल बेमेतरा के जेल अधीक्षक, फार्मासिस्ट दीक्षा अंगारे, जेल स्टाफ के साथ जेल प्रहरी उपस्थित रहे।