शनिवार, 28 जून 2025

“एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर विधायक दीपेश साहू के मुख्य आतिथ्य में कालेज में हुआ वृक्षारोपण

“एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर विधायक दीपेश साहू के मुख्य आतिथ्य में कालेज में हुआ वृक्षारोपण  

विधायक के मार्गदर्शन में कालेज परिसर में रोपे गए 175 पौधे 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा के परिसर में आज शनिवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू रहें। जिनके मार्गदर्शन में कुल 175 पौधे महाविद्यालय परिसर में रोपे गए।
     इस अभियान में सामाजिक संस्था “सहयोग बेमेतरा” के सदस्यों डॉ. सुभाष चौबे, सुशील शर्मा, संजय त्रिपाठी, पद्म जैन, डॉ. अविनाश त्रिपाठी, बंटी अरोरा, धर्मेंद्र शर्मा, पार्षद नीतू कोठारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्या डॉ. वीणा त्रिपाठी सहित डीआर साहू, राजकुमार त्रिपाठी, देवेंद्रधर द्विवेदी, जितेंद्र बारले, भोलाराम साहू, डीपी जंघेल, श्वेता साहू और आशुतोष शुक्ला सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 
         इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने महाविद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए कहा यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इसी महाविद्यालय का पूर्व छात्र हूं। इस महाविद्यालय की समग्र उन्नति के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में बेमेतरा महाविद्यालय प्रदेश ही नहीं, देश में भी कीर्तिमान स्थापित करेगा।” विधायक श्री साहू ने उल्लेख किया कि बेमेतरा महाविद्यालय परिसर में वर्ष 2010 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करकमलों से 11 एकड़ भूमि पर 10000 वृक्षों का रोपण किया गया था, जिससे आज शहरवासियों को स्वच्छ एवं प्राकृतिक वायु का लाभ मिल रहा है। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...