एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में पुलिस जवानों का जनरल परेड

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में पुलिस जवानों का जनरल परेड  

जवानों ने टोलीवार परेड और विविध ड्रिलों से अपने अनुशासन और कौशल का किया प्रदर्शन 

शासकीय वाहनों, ड्राइवर टूल किट, रजिस्टर एवं अन्य संसाधनों का किया निरीक्षण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 मई 2025 (शुक्रवार) - रक्षित केन्द्र बेमेतरा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आज पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने ली और परेड का निरीक्षण किया। इस आयोजन में जिले के सभी थाना/चौकी एवं विभिन्न शाखाओं से आए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए।
         इस जनरल परेड का उद्देश्य पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना रहा। जवानों ने टोलीवार परेड और विविध ड्रिलों के माध्यम से अपने अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया। 
       एसएसपी श्री साहू ने शासकीय विभिन्न वाहनों, ड्राइवर टूल किट, ड्राइवर रजिस्टर एवं अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने और वाहन शाखा प्रभारी को आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। 
परेड में अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। एसएसपी ने पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता को सुरक्षा प्रदान करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। 
      इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी बेरला निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, निरीक्षक प्रमोद शर्मा, थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक डीएल सोना, उप निरीक्षक बल्लू राम सोरी, पुलिस चौकी देवकर प्रभारी सउनि उदल राम टांडेकर, पुलिस चौकी मारो प्रभारी सउनि जितेन्द्र कश्यप, सउनि भलेतिनुस पन्ना, माधव सिंह, छन्नू लाल ध्रुव, जहीर खान, कंवल सिंह नेताम, एसएसपी रीडर विष्णु सप्रे सहित यातायात, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, विभिन्न शाख एवं थाना/चौकी के प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में सरिक हुये।