शनिवार, 24 मई 2025

राज्य सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित - विधायक दीपेश साहू

राज्य सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित - विधायक दीपेश साहू 

मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने किया खुड़मुड़ा शिविर का शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब 

मेघावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद पंचायत बेरला के ग्राम खुड़मुड़ा के स्कुल प्रांगण में समाधान शिविर भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस शिविर का शुभारंभ बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू ने माँ सरस्वती की छवि पर पूजा-अर्चना कर किया। 10 ग्राम पंचायतों की भागीदारी, ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह खुड़मुड़ा क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले 10 ग्राम पंचायतों आंनदगांव, चेटुवा, अछोली, बारगांव, जमघट, बलौदीकला, तेलगा, भरदा, मुड़पारकला, खुडमुड़ा, लावातरा दा, सिलघट (भी), गुरहोली से बड़ी संख्या में ग्रामीण जन इस समाधान शिविर में पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर मे कक्षा 5 वी कक्षा 8 वी कक्षा 10 वी एवं कक्षा 12 वी के मेघावी छात्र छात्राओं को प्रसस्ती पत्र भेटकर मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समाधान शिविर में कुल 6129 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 6104 आवेदन का शिविर मे तत्काल निराकरण किया गया। 
मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने समाधान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन की भावना को गाँव-गाँव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन के लिए न केवल संवाद का सशक्त मंच है, बल्कि यह त्वरित समस्या समाधान और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। सुशासन तिहार जैसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को नजदीक से साझा किया और कई समस्याओं का निराकरण हुआ। 

1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह भी नहीं टीकी, हुआ जर्जर

मुख्य मार्ग से टेढ़ी तक 4 किमी सड़क मार्ग निर्माण को हो रहा 9 माह, मगर 6 माह में हुआ बदहाल  सड़क की स्थिति ने खोली विभाग की कार्यशैली व गुणवत...