शनिवार, 24 मई 2025

परसबोड़ स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

परसबोड़ स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट 

शाला के बिंदु, रघुवीर, विकास ने किया शानदार प्रदर्शन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में शासकीय हाई स्कूल परसबोड़ का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। शाला में कक्षा दसवीं की परीक्षा में 56 छात्र छात्राओं में 46 छात्र उत्तीर्ण हुए। जिसमें 30 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 16 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार शाला का परीक्षा परिणाम 82.14 प्रतिशत रहा। वहीं कु. बिन्दु यादव 93.83 प्रथम स्थान, रघुवीर यादव 90.83 द्वितीय स्थान, विजय यादव 89.17 तृतीय स्थान में रहें। तीनों बच्चे ग्राम सुरूजपुरा निवासी हैं, तीनों बच्चों के माता-पिता मजदूरी काम करते हैं। गरीब परिवार से होते हुए सुविधाओं व संसाधनों के अभाव में रहते हुए बच्चों ने परीक्षा में उत्कृष्ट परिमाण लाकर शाला एवं गांव का नाम रोशन किया है। जिस पर संस्था के प्राचार्य ईश्वरलाल साहू, संकुल समन्वयक मुकेश कुमार ठाकुर, प्रधान पाठक रतिकांत चौहान, भारती देवी मानिकपुरी, कल्याण दास बंजारे, दिनेश वर्मा, आशा बंजारे, शिक्षक गंगाधर साहू सहित संकुल केन्द्र परसबोड़ के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। 

1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह भी नहीं टीकी, हुआ जर्जर

मुख्य मार्ग से टेढ़ी तक 4 किमी सड़क मार्ग निर्माण को हो रहा 9 माह, मगर 6 माह में हुआ बदहाल  सड़क की स्थिति ने खोली विभाग की कार्यशैली व गुणवत...