हम शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और विकास के कार्यों में मिलकर आगे बढ़ें - उप मुख्यमंत्री श्री साव

हम शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और विकास के कार्यों में मिलकर आगे बढ़ें - उप मुख्यमंत्री श्री साव 

उप मुख्यमंत्री श्री साव जिला स्तरीय भक्त माता कर्मा महोत्सव एवं सम्मान समारोह मटका में हुए शामिल 
 
माता कर्मा ने समता, करुणा और भक्ति का जो संदेश दिया 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 मई 2025 - उप मुख्यमंत्री एवं बेमेतरा जिला प्रभारी मंत्री अरुण साव आज बेमेतरा जिले के ग्राम मटका में आयोजित जिला स्तरीय भक्त माता कर्मा महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भी माल्यार्पण कर माता कर्मा को नमन किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, विधायक साजा ईश्वर साहू सहित अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ टहल राम साहू, जिला अध्यक्ष साहू समाज गैंदराम साहू, जितेन्द्र साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड, रामकुमार साहू संरक्षक, पंचराम साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ बेमेतरा, अजय साहू सहित समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण और बढ़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। 
समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाज और राज्य के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों, समाज के सदस्यों और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। गांव में सुबह शोभा (कलश) यात्रानिकाली गई। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
             उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा “आज भक्त माता कर्मा महोत्सव में आप सभी के बीच उपस्थित होकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ। माता कर्मा जी ने समता, करुणा और भक्ति का जो संदेश दिया है, वह समाज को नई दिशा देता है। साहू समाज ने सदैव सामाजिक समरसता और शिक्षा को बढ़ावा दिया है। 
            उन्होंने कहा कि माता कर्मा जी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। हम शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और विकास के कार्यों में मिलकर आगे बढ़ें - यही सच्ची भक्ति है। 
          आज सम्मानित मेधावी विद्यार्थी हमारे समाज और प्रदेश का उज्ज्वल भविष्य हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि शिक्षा और संस्कार की इस परंपरा को आगे बढ़ाएं। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। 
         पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि “भक्त माता कर्मा का जीवन हमें भक्ति, सेवा और सामाजिक उत्थान का संदेश देता है। साहू समाज ने सदैव समाज को शिक्षित और संगठित करने में भूमिका निभाई है। युवाओं में शिक्षा और चरित्र निर्माण की भावना जागृत कर हम समाज को और मजबूत बना सकते हैं।       विधायक बेमेतरा दीपेश साहू ने कहा यह महोत्सव हमारी संस्कृति और समाज की एकजुटता का प्रतीक है। सम्मान समारोह बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। मैं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ। साजा विधायक ईश्वर साहू ने भी संबोधित किया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही समाज के उत्थान में योगदान देने वालों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणजन की उत्साहजनक सहभागिता रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ